8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedमहंगे टमाटर की होने लगी तस्करी, विदेश से लौटते समय अब शराब...

महंगे टमाटर की होने लगी तस्करी, विदेश से लौटते समय अब शराब ही नहीं टमाटर भी ला रहे हैं

Published on

नई दिल्ली

टमाटर महंगे क्या हुए, पड़ोसी देश नेपाल से इसकी तस्करी भी होने लगी। नेपाल के रास्ते भारत में चाइनीज टमाटर (आने की खबर है। आखिर तस्करी क्यों नहीं हो। भारत में टमाटर का भाव 150 से 200 रुपये किलो है तो नेपाल में चाइनीज टमाटर 12.30 रुपये किलो बिक रहा है। हद तो तब हो गई, जबकि दुबई से लौट रहे एक एनआरआई ने अपने रिश्तेदार से पूछा क्या लेकर आउं, तो यहां से 10 किलो टमाटर की डिमांड कर दी गई।

सोना नहीं अब टमाटर की तस्करी
अभी तक ड्रग्स, सोना आदि की तस्करी की खबर आती थी। अब टमाटर की तस्करी की खबर आने लगी है। दरअसल, कीमत ज्यादा होने की वजह से टमाटर की तस्करी होने लगी है। भारत-नेपाल बॉर्डर के इलाकों में तो अब कस्टम डिपार्टमेंट भी सक्रिय हो गया है। नेपाल से लगते बिहार, यूपी और उत्तरांचल के कुछ इलाकों में जम कर चाइनीज टमाटर तस्करी से नेपाल के जरिए आ रहे हैं। इन्हें सीमांचल इलाकों में खपाया जा रहा है।

नेपाल में सस्ता है टमाटर
इस समय नेपाल में चाइनीज टमाटर काफी सस्ते बिक रहे हैं। वहां 100 नेपाली रुपये में पांच किलो चाइनजी टमाटर मिल रहा है। यदि भारतीय रुपये में यह देखें तो 62.50 रुपये हुआ। मतलब कि 12.30 रुपये प्रति किलो। यहां टमाटर का भाव 150 से 200 रुपये किलो चल रहा है। दिल्ली एनसीआर में तो कहीं कहीं टमाटर 250 रुपये किलो भी बिक रहे हैं।

पुलिस वाले भी पकड़ रहे हैं
पिछले दिनों ही ऐसी खबर आई थी कि नेपाली सीमा से भारत में टमाटर तस्करी के जरिए लाए जा रहे हैं। मामला उत्तर प्रदेश में महाराजगंज जिले के नौतनवा (Nautanwa) का है। वहां पुलिस और शसस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने 38,00 किलो टमाटर जब्त किया था। इसकी कीमत चार लाख रुपये से भी ज्यादा आंकी गई थी।

दुबई से भी टमाटर की डिमांड
दुबई में रहने वाली एक एनआरआई अपने बच्चों के साथ भारत आ रही थी। उन्होंने अपनी मां से पूछा क्या ले कर आउं तो मांग ने 10 किलो टमाटर की डिमांड कर दी। वह अपने सूटकेस में 10 किलो टमाटर लेकर भारत आईं। यह किस्सा साझा करते हुए, प्रवासी की बहन, जो ट्विटर पर रेव्स नाम से जानी जाती है, ने लिखा, “मेरी बहन अपने बच्चों के सा‍थ गर्मियों की छुट्टियों के लिए दुबई से भारत आ रही हैं, और उसने मां से पूछा कि उसे दुबई से कुछ चाहिए, तो मां ने कहा कि 10 किलो टमाटर लाओ। इसलिए उन्होंने 10 किलो टमाटर सूटकेस में पैक करके भेज दिए हैं।

53 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा ट्विट
रेव्स नाम की ट्विटर यूजर ने बीते 18 जुलाई को दोपहर बार 02.11 बजे यह ट्विट किया था। तब से शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक से इसे 53.3K ब्यूज मिल चुके थे। इस ट‌्वीट पर एक यूजर तो लिखता है कि इस बेटी को बेस्ट डाटर्स अवार्ड मिलना चाहिए। इस महंगाई के दौर में उसने अपनी मां के लिए 10 किलो टमाटर जो लाया। एक यूजर ने पूछा इतने टमाटर का क्या होगा तो रेव्स ने कहा कि 10 किलो टमाटर से अन्य चीजों के अलावा अचार और चटनी बनाई जाएगी।

सरकार बेच रही है सस्ता टमाटर
टमाटर की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार देश के कुछ शहरों में सस्ता टमाटर बेच रही है। यह टमाटर केंद्र सरकार की एजेंसी एनसीसीएफ और नेफेड की तरफ से बेचा जा रहा है। इस समय खुले बाजार में टमाटर का भाव जहां 150 रुपये किलो है, वहीं सरकारी टमाटर का भाव 70 रुपये किलो है। एनसीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक वाई पी सिंह का कहना है कि सस्ते टमाटरों की बिक्री जारी रहेगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...