10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedभारत में जल्द कुछ बड़ा होने वाला है... यह चेतावनी देने वाली...

भारत में जल्द कुछ बड़ा होने वाला है… यह चेतावनी देने वाली कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च का मालिक कौन, कितनी है नेटवर्थ?

Published on

नई दिल्ली:

आज सुबह से एक खबर काफी चर्चा में है। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट की। उसमें लिखा कि भारत में जल्दी ही कुछ बड़ा होने वाला है। इस पोस्ट के बाद यह चर्चा आग की तरह फैल गई कि आखिर यह कंपनी अब क्या करने वाली है। पिछले साल ही यह कंपनी एक रिपोर्ट के जरिए अडानी ग्रुप को तगड़ा झटका दे चुकी है। अब सवाल है कि यह हिंडनबर्ग रिसर्च क्या है और इसका मालिक कौन है? काफी जगह लोग पूछ रहे हैं कि इस कंपनी के मालिक की संपत्ति कितनी है।

क्या है हिंडनबर्ग रिसर्च?
हिंडनबर्ग रिसर्च अमेरिका की एक फोरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च कंपनी है। इसकी स्थापना साल 2017 में नाथन एंडरसन (Nathan Anderson) ने की थी। कंपनी के नाम के पीछे भी रोचक कहानी है। साल 1937 को अमेरिका में हिंडनबर्ग एयरशिप हादसा हुआ था। इस हादसे में करीब 36 लोगों की मौत हुई थी। इस कंपनी का काम इक्विटी, क्रेडिट और डेरिवेटिव्स को एनालाइज करना है। यह किसी भी कंपनी में हो रही गड़बड़ी का पता लगाती है। इसके बाद उस कंपनी और गड़बड़ी की रिपोर्ट पब्लिश करती है।

ऐसे चर्चा में आए एंडरसन
एंडरसन सितंबर 2020 में उस समय चर्चा में आए जब हिंडनबर्ग ने इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी निकोला कॉर्पोरेशन (Nikola Corporation) पर एक रिपोर्ट पब्लिश की। रिपोर्ट में निकोला पर आरोप लगाया गया कि कंपनी अपनी टेक्निकल क्षमताओं के बारे में निवेशकों को गुमराह कर रही है। इस रिपोर्ट के आने के बाद निकोला कंपनी के शेयर बुरी तरह गिर गए थे। बाद में कंपनी जांच के निशाने पर भी आ गई। इसके बाद एंडरसन के काम की तारीफ और आलोचना दोनों हुईं।

कौन हैं एंडरसन और कितनी है संपत्ति?
एंडरसन कब पैदा हुए, इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। हालांकि कुछ रिपोर्ट के मुताबिक उनकी उम्र 38 साल बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एंडरसन ने अमेरिका की कनेक्टिकट यूनिवर्सिटी से इंटरनेशल बिजनेस में ग्रेजुएशन की है। इसके बाद एंडरसन ने डेटा रिसर्च कंपनी में नौकरी की। जहां उसका काम पैसों के निवेश से जुड़ा था। यहीं से उन्हें मार्केट रिसर्च कंपनी शुरू करने का आइडिया मिला। एंडरसन के पास कितनी संपत्ति है, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक एंडरसन की संपत्ति 5 मिलियन डॉलर (करीब 42 करोड़ रुपये) है।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...