11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedबांग्लादेश में हिंसा के बीच सोनू सूद की अपील- साथी भारतीयों को...

बांग्लादेश में हिंसा के बीच सोनू सूद की अपील- साथी भारतीयों को वापस लाना सरकार की नहीं, हमारी भी जिम्मेदारी है

Published on

इस समय दुनियाभर में बांग्लादेश की चर्चा हो रही है। वहां पर फैली हिंसा और अराजकता को देख सभी हैरान-परेशान हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ चुकी हैं। इस संकट के समय में कई भारतीय भी वहां पर फंसे हुए हैं। ऐसे में ‘मसीहा’ सोनू सूद फिर से सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो सुर्खियों में आ गया है।Sonu Sood ने ट्विटर पर एक वीडियो को री-ट्वीट किया है। इस वीडियो में बांग्लादेश में फंसी हिंदू महिला रोते हुए नजर आ रही है। वो अपना दर्द व्यक्त करते हुए बताती है कि कैसे बांग्लादेश में हिंदू नरसंहार हो रहा है और वो जान बचाने के लिए भारत जाना चाहती है।

सोनू सूद ने जनता से लगाई गुहार
कोरोना काल में लाखों लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमें बांग्लादेश से अपने सभी साथी भारतीयों को वापस लाने के लिए अपनी बेस्ट कोशिश करनी चाहिए, ताकि उन्हें यहां एक अच्छा जीवन मिल सके। यह केवल हमारी सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, जो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है, बल्कि हम सभी की भी जिम्मेदारी है।’

सोनम कपूर का पोस्ट
मालूम हो कि इससे पहले सोनम कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो बांग्लादेश में होने वाली मौतों की संख्या देख हैरान थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टेटस पर लिखा था, ‘ये भयावह है। आइए बांग्लादेशी लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं।’

बांग्लादेश की सड़कों पर कत्लेआम!
रिपोर्ट्स बता रही हैं कि बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर मांग उठ रही थी, जिसे लेकर लाखों छात्र सड़कों पर उतर आए। अब वहां कत्लेआम हो रहा है। हिंसा में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। प्रदर्शनकारी हर जगह उत्पात मचा रहे हैं। किसी को भी नहीं बख्श रहे हैं।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...