11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorized'पुष्पा 2' के प्रीमियर पर मची भगदड़... बेकाबू भीड़ में दबा बच्चा,...

‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर पर मची भगदड़… बेकाबू भीड़ में दबा बच्चा, फैंस से मिलने आए थे अल्लू अर्जुन

Published on

हैदराबाद,

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर फैंस के बीच अलग उत्साह है. लेकिन हैदराबाद में इस उत्साह का बुरा परिणाम बुधवार रात देखने को मिला. हैदराबाद के आरटीसी एक्स रोड्स पर अल्लू अर्जुन पहुंचे थे. यहां उन्हें देखने के लिए फैंस की बड़ी भीड़ जमा हुआ. एक्टर की एक झलक पाने के लिए लोगों के बीच भगदड़ हो गई, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए. मौके से एक बच्चे का वीडियो भी सामने आया है, जो बेसुध हालत में नजर आ रहा है. पुलिस उसे होश में लाने की कोशिश कर रही है.

पुलिस ने किया था लाठी चार्ज
हैदराबाद के संध्या थियेटर से बुधवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. खबर थी कि इस थियेटर में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ को देखने आने वाले हैं. ऐसे में अपने फेवरेट सितारे को देखने के लिए ढेरों फैंस की भीड़ थियेटर के बाहर पहुंच गई. भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा. इसी भीड़ से मिलने अल्लू अर्जुन अंत में पहुंचे. एक्टर को देखने के लोग भागे और भगदड़ मच गई. हैदराबाद से सामने आई वीडियो में ढेरों लोगों की भीड़ को अल्लू की गाड़ी के चारों तरफ जमा हुए देखा जा सकता है.

विवादों में पुष्पा 2
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर बवाल खड़ा हो चुका है. ‘पुष्पा 2’ को देखने के लिए फैंस बेकरार हैं. इस बीच पिक्चर के शोज की टाइमिंग पर आपत्ति जताई गई है. सुबह 3 बजे ‘पुष्पा 2’ के शो हैदराबाद के सिनेमाघरों में रखे गए हैं. इस बात से नाराज होकर कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने बेंगलुरू डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर को लेटर लिखा.

एसोसिएशन का कहना है कि कानून के मुताबिक, कोई भी फिल्म सुबह 6 बजे से पहले थियेटर में नहीं दिखाई जा सकती. फिर भी सिनेमाघरों में ‘पुष्पा 2’ के शोज सुबह 3 बजे के लिए रखे गए हैं. साथ ही फिल्म के टिकट के दाम को लेकर भी नाराजगी जताई गई है. मूवी के टिकट का दाम 500, 1000 और 1500 रुपये है. एसोसिएशन का कहना है कि ये दाम भी कानून के खिलाफ हैं. ऐसे में फिल्म के मेकर्स के खिलाफ आवश्यक एक्शन लिया जाना चाहिए.

बेंगलुरू डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर ने पुलिस कमिश्नर को लेटर लिखा है. इस पत्र में कहा गया है कि नियम 41 के मुताबिक, किसी भी फिल्म को सुबह साढ़े 6 बजे से पहले दिखाने के लिए कोई लाइसेंस नहीं दिया जा सकता, न ही रात साढ़े 10 बजे के बाद किसी फिल्म का आखिरी शो चलाया जा सकता है. बुक माय शो में मिनी थियेटरों को इस कानून को तोड़ते हुए देखा जा सकता है. इसके साथ कमिश्नर के ऑफिस थियेटरों के नामों की लिस्ट भी दी गई है. साथ ही कहा गया है कि इन सभी के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए.

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार ने ‘पुष्पा 2′ के लिए टिकटों के दाम बढ़ाने की इजाजत दे दी थी. पुष्पा 2’ के टिकट रेट बढ़ाने की इजाजत के लिए अल्लू अर्जुन ने आंध्र प्रदेश सरकार का शुक्रिया अदा किया था. 5 दिसंबर को ‘पुष्पा 2’ देशभर में रिलीज हो रही है.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...