25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedलगातार दूसरे दिन शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के 3.6 लाख करोड़ रुपये...

लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के 3.6 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

Published on

नई दिल्ली,

एक ओर जहां कनाडा और भारत के बीच जारी तनाव जोर पकड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर भारतीय शेयर बाजार के टूटने का सिलसिला जारी है. बीते कारोबारी दिन बुधवार को बड़ी गिरावट देखने के देखने के बाद गुरुवार का दिन भी शेयर बाजार के लिए खराब साबित हो रहा है. दोपहर 1.30 बजे तक जहां सेंसेक्स में 600 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली, तो नहीं निफ्टी (Nifty) भी 160 अंक से ज्यादा फिसल गया. इस गिरावट के चलते शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों को 3.6 लाख करोड़ रुपये डूब गए.

दो दिन से जारी सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट
खबर लिखे जाने तक दोपहर डेढ़ बजे पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स (BSE Sensex) 608.53 अंक या 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 66,192.31 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (NSE Nifty) 167.50 अंक या 0.84 फीसदी टूटकर 19,733.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. यहां बता दें कि बीते कारोबारी दिन बुधवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट आई थी और सेंसेक्स 800 अंक तक टूट गया था.

निवेशकों ने एक झटके में गवां दी इतनी दौलत
शेयर बाजार में गिरावट भरे इन दो दिनों में ही निवेशकों की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा डूब गया है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर गौर करें तो दो दिन पहले BSE MCap 323.01 लाख करोड़ रुपये था, जो कि बुधवार को कम होकर 320.51 लाख करोड़ पर आ गया था. वहीं गुरुवार को अब तक दर्ज की गई गिरावट के बाद ये फिसलकर 319.41 करोड़ रुपये पर आ गया है. इस हिसाब से देखें तो शेयर बाजार निवेशकों के 3.6 लाख करोड़ रुपये महज दो दिनों के भीतर ही स्वाहा हो गए हैं.

Canada के निवेश वाली कंपनियों का हाल
कनाडा और भारत के बीच बढ़ते तनाव का असर उन भारतीय कंपनियों पर भी दिखाई दे रहा है, जिनमें Canada Pension Fund का पैसा लगा हुआ है. बुधवार को इनमें से ज्यादातर शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी, तो गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही हाल रहा. CCPIN के इन्वेस्टमेंट वाली NYKAA Stock 2.54%, ICICI Bank Ltd 2.14%, Indus Towers Share 1.76%, Kotak Mahindra Bank Stock 1.17%, Zomato Share 1%, Paytm (One97 Communications Share) 0.88% समेत अन्य कंपनियों के स्टॉक्स भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे.

विदेशी निवेशकों ने जमकर की बिकवाली
स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बीते कारोबारी सत्र के दौरान 3,111 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 573 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जिसका असर भी शेयर बाजार पर दिखाई दे रहा है. भारतीय शेयर बाजार ही नहीं बल्कि ग्लोबल मार्केट्स में भी गिरावट देखने को मिल रही है. जापान का निक्केई सूचकांक 1.26 फीसदी, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.51 फीसदी, हांगकांग का हैंग सेंग 1.32 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.47 फीसदी गिर गया

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...