22.2 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedचुनाव के बीच शेयर बाजार ने रचा इतिहास, ऑलटाइम हाई पर निफ्टी,...

चुनाव के बीच शेयर बाजार ने रचा इतिहास, ऑलटाइम हाई पर निफ्टी, निवेशकों की बल्ले-बल्ले!

Published on

नई दिल्‍ली ,

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच शेयर बाजार (Stock Market) में गुरुवार को शानदार तेजी आई है. निफ्टी आज इतिहास बनाते हुए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. इंट्राडे के दौरान निफ्टी ने 22,806.20 लेवल को टच किया है. हालांकि कुछ देर बाद निफ्टी 228.45 अंक चढ़कर 22,826.25 पहुंच गया.

बीते तीन कारोबारी दिनों से शेयर बाजार में सुस्ती देखने को मिल रही थी, लेकिन गुरुवार को एक बार फिर बाजार उछाल भरने लगा. धीमी शुरुआत के बाद अचानक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के Sensex और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के Nifty में जोरदार तेजी आ गई है. BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स Sensex बुधवार को 74,221 के स्तर पर बंद हुआ था और गुरुवार को ये 74,253 पर ओपन हुआ. फिर अचानक से ये इंडेक्स उछाल भरने लगा और दोपहर 11.30 बजे पर ये 444.23 अंक उछलकर 74,665.29 के स्तर पर कारोबार करने लगा.

निफ्टी ने आज रचा इतिहास
NSE का Nifty बढ़त के साथ 22614 के स्तर पर ओपन हुआ था और कुछ ही देर में ये रफ्तार भरते हुए 22800 लेवल को पार कर गया. बीते कारोबारी दिन बुधवार को निफ्टी 22,597.80 के लेवल पर क्लोज हुआ था. वहीं सेंसेक्‍स की बात करें तो यह आज दिन के कारोबार के दौरान 74,991.08 पर पहुंच गया है. बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 27 शेयरों में तेजी आई है. एक्सिस बैंक ने करीब 4 फीसदी की उछाल दर्ज की है.

इन शेयरों में आई शानदार तेजी
निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा 5 फीसदी की तेजी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में है. उसके बाद एक्सिस बैंक और एलएंडटी के शेयर में करीब 3 फीसदी की तेजी है जबकि मिडकैप सेगमेंट में फिर रेलवे स्टॉक्स का जलवा है. RVNL के शेयर में 8 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. इसके साथ ही IRFC के शेयर में दमदार 7 फीसदी की रैली है.

निफ्टी के 100 शेयर 52 वीक के हाई पर
एनएसई लिस्‍टेड 2,572 शेयरों में से कारोबार हो रहा था, जिसमें से 1,220 शेयर उछाल पर कारोबार कर रहे थे. जबकि 1,242 शेयरों में गिरावट जारी है. वहीं 110 शेयर अनचेंज हैं. 101 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई लेवल पर कारोबार कर रहे थे, जबकि 17 शेयर 52 सप्‍ताह के लो पर हैं. 79 शेयरों में अपर सर्किट देखा जा रहा है, जबकि 56 शेयर गिरावट पर हैं.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...