16.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedअडानी के शेयरों में तूफानी तेजी, 10 के 10 शेयर बने रॉकेट,...

अडानी के शेयरों में तूफानी तेजी, 10 के 10 शेयर बने रॉकेट, टॉप 25 में गौतम अडानी की वापसी

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी के शेयरों का पतन शुरू हो गया। अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आई, लेकिन एक महीने बाद बाजी पलट गई है। हिंडनबर्ग का असर बेअसर दिखने लगा है। बीते हफ्ते भी अडानी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। इस हफ्ते की शुरूआत भी तेजी के साथ हुई है। अडानी के शेयरों में सोमवार को हफ्ते के पहले दिन तूफानी तेजी देखने को मिली। प्री ओपनिंग में ही अडानी के शेयर चढने लगे। बाजार खुलते ही अडानी के शेयरों में रॉकेट की रफ्तार देखने को मिली। अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 13 फीसदी तक उठल गए। अडानी पावर, अडानी ग्रीन, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी टोटल गैस में 5% अपर सर्किट लगा है।

अडानी के शेयरों का हाल

  • अडानी एंटरप्राइजेज (ADANI ENTERPRISES) सुबह 10.30 बजे 13 फीसदी तेजी के साथ 2123.65 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
  • अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक्स जोन (Adani Ports and Economic Zone)के शेयर 3.19 फीसदी की तेजी के साथ 708.15 रुपये पर पहुंच गए हैं।
  • अडानी पावर (Adani Power) के शेयर में सुबह बाजार खुलते ही 5 फीसदी की तेजी आई और ये 177.90 रुपये पर पहुंच गए।
  • अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयर 5 फीसदी चढ़कर 780.90 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
  • अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green) के शेयर में 5 फीसदी की तेजी बाजार खुलते ही आई और शेयर उछलकर 590.10 रुपये पर पहुंच गए।
  • अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयर खबर लिखे जाने तक 4.99 फीसदी चढ़कर 829.90 रुपये पर पहुंच गए।
  • अडानी विल्मर (Adani Wilmar) का शेयर 5 फीसदी उछलकर 439.20 रुपये पर पहुंच गया।
  • एसीसी सीमेंट (Acc Cement) के शेयर 0.41 फीसदी उछलकर 1901.90 रुपये पर पहुंच गया है।
  • अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर 1.29 फीसदी उछलकर 397.05 फीसदी पर ट्रेड कर रहा है।
  • NDTV के शेयर आज बाजार खुलने के साथ ही 5 फीसदी उछलकर 231.10 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

गौतम अडानी की टॉप 25 में एंट्री
शेयरों में तेजी का असर गौतम अडानी के शेयरों पर देखने को मिला है। गौतम अडानी का नेटवर्थ आज फोर्ब्स बिलेनियर लिस्ट में सबसे तेजी से बढ़ा है। गौतम अडानी आज फिर से फोर्ब्स बिलेनियर की लिस्ट में टॉप गेनर बने हैं। गौतम अडानी की दौलत 2.9 अरब डॉलर बढ़ गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी का नेटवर्थ 46.8 अरब डॉलर पहुंच गया है। दौलत में बढ़ोतरी के साथ गौतम अडानी दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में टॉप 25 में फिर से शामिल हो गए है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी 49.8 अरब डॉलर के साथ 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स में 46.2 अरब डॉलर के साथ गौतम अडानी 26वें नंबर पर हैं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...