17 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedकरदाताओं का दायरा बढ़ाने की बनी रणनीति, बिहार के इन कारोबारियों को...

करदाताओं का दायरा बढ़ाने की बनी रणनीति, बिहार के इन कारोबारियों को भी GST में लाने की तैयारी…

Published on

पटना

जीएसटी काउंसिल की नई दिल्ली में हुई 49वीं बैठक में टैक्स संग्रह में बढ़ोतरी पर चर्चा हुई। बैठक में चोरी पर अंकुश को लेकर गहन मंथन हुआ। साथ ही करदाताओं का दायरा बढ़ाने की रणनीति भी बनी। इसके लिए राज्यों के छोटे कारोबारियों को भी जीएसटी के दायरे में लाने को कहा गया है। इसके तहत उन व्यवसायियों को जीएसटी के तहत लाने की तैयारी है, जिन्हें अब तक छूट दी जा रही थी। जीएसटी के तहत 20 लाख रुपये तक कारोबार करने वालों को पंजीयन से छूट दी गई थी। लेकिन इस राशि से कम का कारोबार करने वाले ऐसे लोग जो राज्य के बाहर या तो वस्तु भेजते हैं या मंगाते हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से पंजीयन करवाना होगा। इन व्यवसायियों के ट्रैकिंग के लिए आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस और बिजनेस इंटेलीजेंस जैसे टूल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। बिहार में इन दोनों विषयों पर पहले से काम चल रहा है। एक आकलन के अनुसार बिहार में सालाना करीब 100 करोड़ की टैक्स चोरी का अनुमान है। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा बढ़कर 10 हजार करोड़ से अधिक का हो जाता है।

टैक्स चोरी रोकने के लिए अब नई तकनीक का प्रयोग
टैक्स चोरी रोकने के लिए अब नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में टैक्स चोरी की संभावना अधिक है, उन क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। बिहार मे भी अब कई व्यवसायी इसके दायरे में आ सकते है। इ-इनवॉयसिंग, इ-वे बिल, फास्ट टैग और जीपीएस जैसे माध्यमों के जरिए ट्रैकिंग पर जोर देने की रणनीति बनी है। गुटखा, पान मसाला, सरिया और रेडीमेड वस्तुओं पर विशेष नजर रखी जाएगी।

कई व्यवसायियों ने पंजीयन रद्द करा कर कारोबार जारी रखा
बिहार में वाणिज्य कर विभाग की विशेष टीम ने पिछले दिनों विभिन्न जिलों में विवाह भवन कोचिंग सेंटर और जिम में छापेमारी की। इस दौरान वाणिज्यकर विभाग की टीम को जानकारी मिली कि इस सेक्टर के जो कारोबारी पहले जीएसटी के तहत पंजीकृत थे, उसमें से कई ने अपना पंजीयन रद्द कर कारोबार को जारी रखने का काम किया है। विभाग ने ऐसे कारोबारियों को दोबारा पंजीयन लेने के लिए कहा है।

 

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...