10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedअचानक शेयर बाजार में फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्‍स हाई से 1200 अंक...

अचानक शेयर बाजार में फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्‍स हाई से 1200 अंक टूटा, इन 10 शेयरों में भूचाल

Published on

नई दिल्‍ली ,

शुरुआती कारोबार में शानदार तेजी के बाद शेयर बाजार रिकवरी मोड में था, लेकिन अब फिर से गिरावट हावी हो चुकी है. Sensex में 150 अंकों की गिरावट आई है, जबकि निफ्टी 44 अंक टूट चुका है. वहीं दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स 1100 अंक चढ़कर 79700 के ऊपर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी में 300 अंकों की तेजी आई थी. इसके अलावा, BSE मार्केट कैप में 7 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ था. हालांकि अब मार्केट में बड़ी गिरावट हो चुकी है.

सेंसेक्‍स मंगलवार की सुबह 78,981.97 पर खुला था और दिन का हाई 79,852.08 अंक था. लेकिन अब 150 अंक टूटकर 78,612 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी 44 अंक टूटकर 24012 पर था. बैंक निफ्टी 270 अंक टूट चुका है. ऐसे में देखा जाए तो अपने दिन के हाई लेवल से शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है. दिन के हाई से सेंसेक्‍स 1200 अंक से ज्‍यादा टूटा है, जबकि निफ्टी 300 अंक से ज्‍यादा गिरा है.

1,511 शेयरों में गिरावट
BSE टॉप 30 शेयरों में से 12 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 18 शेयर ग्रीन जोन पर कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्‍यादा तेजी जेएसडब्‍लू स्‍टील के शेयरों में 3 प्रतिशत की आई है. NSE के 2,767 स्‍टॉक्‍स में से 1,165 शेयरों में उछाल है और 1,511 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. 70 शेयर 52 सप्‍ताह का हाई लेवल और 36 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर हैं.

ये 10 शेयरों में गिरावट हावी
मैरिको के शेयर बांग्‍लादेश संकट के कारण 5.57 प्रतिशत टूटकर 634 रुपये पर था. अडानी ग्रीन सॉल्‍यूशन के शेयर 3.24 प्रतिशत टूटकर 1,121 रुपये पर है. Power Fin Cop के शेयर 3.30 प्रतिशत टूटकर 481 रुपये पर था. इसके अलावा, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में 4 फीसदी, इंडियन बैंक 3 प्रतिशत, बीएसई में 2.65 प्रतिशत, कोचिन शिपयार्ड में 5 प्रतिशत, मैंगलोर रिफाइनरी 3 प्रतिशत, जेएमबी ऑटो में 2.89 प्रतिशत और एनएलसी इंडिया में 2.94 प्रतिशत की कमी आई है.

इन सेक्‍टर्स में बिकावली
FMCG, रियल्‍टी, आईटी, मेटल और मीडिया को छोड़कर हेल्‍थकेयर, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विस सेक्‍टर में गिरावट हावी हुई है. फाइनेंशियल सर्विस सेक्‍टर में 1.28 प्रतिशत तक की कमी आई है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...