10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedअचानक शेयर बाजार में तूफानी तेजी... सेंसेक्स 1300 अंक उछला, ये 10...

अचानक शेयर बाजार में तूफानी तेजी… सेंसेक्स 1300 अंक उछला, ये 10 स्टॉक्स सरपट भागे

Published on

नई दिल्‍ली ,

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. ग्लोबल संकेत मिले-जुले होने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार का तेज ओपनिंग के बाद शानदार क्लोजिंग रहा.

सेंसेक्स में 1300 से ज्यादा अंकों की तेजी दर्ज की गई. जबकि निफ्टी में दमदार 440 अंकों का उछाल आया. शुक्रवार को सेंसेक्स 80,158.50 अंक पर खुला था, और कारोबार के अंत में 1,347.36 अंक चढ़कर 81,387.16 पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी 24,423.35 अंक पर खुला और आखिर में 443 अंक चढ़कर 24,849.60 अंक पर बंद हुआ.

अगर तेजी की बात करें तो टेलिकॉम कंपनियों के शेयरों में अच्छी खासी-तेजी देखी गई. सेंसेक्स की टॉप-30 कंपनियों में सबसे ज्यादा एयरटेल के शेयर में करीब 5 फीसदी की तेजी देखी गई. वोडा आइडिया के शेयर भी 5 फीसदी भागे.

इसके अलावा लॉर्जकैप में अपोलो हॉस्पिटल में 4 फीसदी से ज्यादा, अडानी पोर्ट्स में 4 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. विप्रो के शेयर में शानदार 3.64 फीसदी तेजी दर्ज की गई.

वहीं Paytm के शेयर में 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है, जबकि श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस के शेयर में 9 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. बस बनाने वाली कंपनी अशोका लेलैंड के शेयर में भी 6 फीसदी तेजी देखी गई. MGL के शेयर शेयर में 5.31 फीसदी की तेजी आई.

बता दें, बजट के दिन कैपिटल गेन टैक्स बढ़ाए जाने के बाद तेज गिरावट आई थी. उसके बाद बुधवार और गुरुवार को बाजार एक दायरे में कारोबार कर रहा था. लेकिन शुक्रवार को शेयर बाजार में तूफानी तेजी आई, और निवेशक मालामाल हो गए

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...