21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedअचानक सोना हुआ सस्ता... लेकिन वो दिन दूर नहीं, जब रेट हो...

अचानक सोना हुआ सस्ता… लेकिन वो दिन दूर नहीं, जब रेट हो जाएगा 100000 रुपये?

Published on

नई दिल्ली,

गोल्डमैन सैश की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गोल्ड की कीमतें 2025 में तेजी का नया रिकॉर्ड बना सकती हैं, इसमें ये भी कहा गया है कि सोने के दाम में आई हालिया गिरावट इसमें निवेश का बेहतरीन मौका लेकर आई है.

दुनिया की नामी इन्वेस्टमेंट फर्म गोल्डमैन सैश ने 2025 को सोने (Gold) के लिए एक ऐतिहासिक साल बताया है और अनुमान जताया है कि 2025 में सोने की कीमतें एक नई ऊंचाई छू सकती हैं. दिसंबर 2025 तक गोल्ड 3 हजार डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंचने का अनुमान इस रिपोर्ट में जाहिर किया गया है. वैसे में अगर सोना इंटरनेशनल मार्केट में 3000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचता है तो फिर भारतीय बाजार में गोल्ड (Gold Price in India) का भाव 1 लाख रुपये तक जा सकता है.

भारतीय बाजार में सोने का हाल
फिलहाल भारतीय बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 77 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है, लेकिन चंद हफ्ते पहले ही सोना का भाव बढ़कर 80 हजार रुपये से ऊपर पहुंच गया था. ऐसे में भारतीय बाजार में सोना ऑल टाइम हाई से थोड़ा सस्ता हुआ है. लेकिन अनुमान जताया जा रहा है कि अगले साल सोने का भाव 1 लाख रुपये तक पहुंच सकता है.

गोल्डमैन सैश ने इस तेजी के आने की जो प्रमुख वजहें बताई हैं उनमें शामिल हैं. दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों की खरीदारी जो अपने गोल्ड रिजर्व को बढ़ाने के लिए सोना खरीद रहे हैं और इनमें भी बड़ी मात्रा में अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड रखने वाले बैंक खरीदारी में सबसे आगे हैं.

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती भी गोल्ड को मजबूत बना रही है, क्योंकि फेडरल रिजर्व की आसान मॉनेटरी पॉलिसी से डॉलर कमजोर होगा जिससे सोने की मांग बढ़ेगी. इसके अलावा एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स में निवेशकों की दिलचस्पी ने भी सोने की कीमतों को सहारा दिया है.

अगले साल भी सोने की चमक रहेगी जारी
जानकारों का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन सोने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि ट्रंप के आने के बाद व्यापारिक तनाव बढ़ेगा जिससे सोने में निवेश एक सुरक्षित विकल्प बन जाएगा.

इसके अलावा अमेरिका का राजकोषीय संकट, बढ़ते कर्ज और बजट घाटे की चिंता से सोने की डिमांडऔर बढ़ सकती है. गोल्ड के साथ ही गोल्डमैन सैश ने 2025 में ब्रेंट क्रूड की कीमतें को लेकर अनुमान जताया है, जिसके मुताबिक कच्चे तेल के दाम अगले साल 70 डॉलर प्रति बैरल से 85 डॉलर प्रति बैरल के बीच रह सकते हैं.

यानी अगले साल भी भारत जैसे क्रूड आयात पर निर्भर देशों को महंगाई की चुनौती का सामना करना होगा. इस तेजी की वजह के बारे में रिसर्च एजेंसी का कहना है कि अगर ट्रंप प्रशासन ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाता है तो तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं.

वहीं अमेरिका और इजरायल के मजबूत संबंधों से ईरान की तेल सप्लाई को ब्रेक लग सकता है, यानी पॉलिसी मेकर्स के लिए ब्याज दरों को कम रखना अगले साल फिर से एक चुनौती बन सकती है जो ग्रोथ को धीमा कर सकता है

 

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...