5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedअचानक सेंसेक्स 600 टूटा, कैपिटल गेन टैक्स के झटके से उबर नहीं...

अचानक सेंसेक्स 600 टूटा, कैपिटल गेन टैक्स के झटके से उबर नहीं पा रहा बाजार, ये 10 स्टॉक्स बिखरे

Published on

नई दिल्ली,

Budget के बाद बुधवार को शेयर बाजार ने धीमी शुरुआत की. सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं निफ्टी ने 30 अंक से ज्यादा फिसलकर कारोबार शुरू किया था. इससे पहले मंगलवार को मोदी 3.0 का बजट संसद में पेश किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल का लगातार सातवां बजट पेश करते हुए कई ऐलान किए और इनका सीधा असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला था.

– बुधवार को भी बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है. दोपहर साढ़े 12 बजे सेंसेक्स 650 से ज्यादा अंक टूट गया, Sensex फिसलकर 79,750 अंक तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी 170 अंक टूटकर 24300 के करीब पहुंच गया.

दरअसल, कैपिटल गेन्स टैक्स में इजाफे के फैसले से बाजार का मूड बिगड़ा हुआ है, बजट के दिन बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. बीएसई का सेंसेक्स 1200 अंक, तो एनएसई का निफ्टी 500 अंक तक फिसला था. हालांकि, कारोबार खत्म होते-होते दोनों में तेज रिकवरी भी हुई थी.

कभी रेड, तो कभी ग्रीन जोन में सेंसेक्स
कल Share Market में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली थी और आज भी बाजार निवेशकों के साथ आंख-मिचौली करता दिख रहा है. बुधवार को शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स लाल निशान पर ओपन हुए हैं. BSE Sensex ने अपने पिछले बंद 80429.04 के मुकाबले मामूली गिरावट लेते हुए 80,343.28 के लेवल पर ओपन हुआ. वहीं NSE Nifty अपने पिछले बंद 24,479 की तुलना में मामूली गिरकर 24,444 के लेवल पर खुला. हालांकि, बुधवार को भी सेंसेक्स-निफ्टी की चाल बदली-बदली नजर आ रही है. कुछ ही मिनट में ये ग्रीन जोन में, तो अगले ही पल फिर ले लाल निशान पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं.

मार्केट पर कैपिटल गेन्स टैक्स में इजाफे का असर कम होता नजर नहीं आ रहा है, सुबह 10.48 बजे तक सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 80,250 के लेवल पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 45 अंक टूटकर 24,435 पर ट्रेड कर रहा था.

Sensex कल 1200 अंक तक टूटा था
बजट वाले दिन मंगलवार को शेयर बाजार में खासी उथल पुथल देखने को मिली थी. Budget पेश होने से पहले मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स को गिरावट के साथ ओपन हुआ था. Sensex ने करीब 200 अंक टूटकर 80,408.90 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की थी और वित्त मंत्री ने संसद में अपने बजट भाषण की शुरुआत की, तो शुरुआती गिरावट तेजी में तब्दील नजर आई, लेकिन ये ज्यादा देर तक कायम नहीं रही. एक समय ऐसा आया जब वित्त मंत्री ने टैक्स को लेकर बोलना स्टार्ट किया और कैपिटल गेन्स टैक्स में इजाफे का ऐलान किया, तो बाजार भरभराकर टूट गया.

दरअसल, सरकार ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स को बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है, जबकि शॉर्ट टर्म में कुछ एसेट्स पर इस टैक्स को 20 फीसदी किया गया है. इस ऐलान के तुरंत बाद शेयर बाजार ने रुख बदला और Sensex देखते ही देखते 1200 अंक तक टूटकर 79,224.32 के स्तर पर आ गया था. सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (Nifty-50) भी कैपिटल गेन्स टैक्स को लेकर किए गए ऐलान के बाद अचानक से 500 अंक तक फिसल गया था.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...