30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedसनी देओल ने गुरुद्वारे में अमीषा को किया Kiss, 'गदर 2' पर...

सनी देओल ने गुरुद्वारे में अमीषा को किया Kiss, ‘गदर 2’ पर होगा कानूनी एक्शन!

Published on

देखा जाए तो आजकल जितनी भी फिल्में बॉलीवुड में रिलीज हो रही हैं, उनमें से कई मूवीज पर किसी न किसी वजह से विवाद छिड़ता नजर आ रहा है. ‘आदिपुरुष’ में वीएफएक्स और सैफ अली खान के रावण लुक पर कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी. अब सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ इसके घेरे में आ गई है. कहा जा रहा है कि पंचकूला में गुरुद्वारे में सनी देओल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ की शूटिंग में कुछ ऐसे आपत्तिजनक सीन्स शूट हुए हैं, जिन्हें लेकर विवाद हो रहा है. पंचकूला के एमडीसी में स्थित गुरुद्वारा श्री कुहनी साहिब की मैनेजमेंट ने इस बारे में जानकारी दी है.

गुरुद्वारे के प्रबंधक ने जाहिर की नाराजगी
गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक सतबीर सिंह और सेक्रेटरी शिव कंवर सिंह संधू गुरुद्वारा श्री कुहनी साहिब में फिल्म ‘गदर 2’ की शूटिंग को लेकर बताया कि फिल्म की टीम शूटिंग के लिए यहां आई थी. सेवा भाव के साथ उनका स्वागत किया गया था. एक वीडियो पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें देखा गया कि सनी देओल गुरुद्वारा साहिब के अंदर कुछ आपत्तिजनक हरकत कर रहे थे.

“इस घटना से गुरुद्वारा प्रबंधकों और सिख संगत को दुख और तकलीफ हुई है. शूटिंग को लेकर हमारी कोई गलत मंशा नहीं थी. शूटिंग की परमिशन बैसाखी का पर्व दर्शाने के लिए ली गई थी. शूटिंग के दौरान सनी ने एक्ट्रेस अमीषा पटेल को गुरुद्वारे के अंदर किस किया और गले लगाया. यह गलत है. यह आपत्तिजनक घटना शूटिंग के दौरान हुई, जिसकी हमें पहले तो जानकारी नहीं थी. पर जब वीडियो देखा तो पता लगा. हम गुरुद्वारे में धार्मिक सेवा करते हैं. एक्टर और एक्ट्रेस के खिलाफ कानून के तहत एक्शन लेने की बात चल रही है. बता दें कि गुरुद्वारे में शूटिंग 20 मई को हुई थी.”

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल फिल्मों में वापसी कर चुके हैं. हालांकि, साल में एक ही फिल्म वह करते हैं. वह भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म करती नजर नहीं आती. बीते साल इनकी फिल्म आई थी ‘चुप’. इसमें सनी ने पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी. इस साल एक्टर की फिल्म ‘गदर 2’ आ रही है जो ‘गदर’ का सीक्वल है. फिल्म में अमीषा पटेल भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. पूरे 22 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल बना है. जल्द थिएटर्स में फिल्म रिलीज होगी और इसका ट्रेलर सामने आएगा, जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...