24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedसुप्रीम कोर्ट ने रोकी अडानी हिंडनबर्ग मामले पर सुनवाई, जानिए क्या है...

सुप्रीम कोर्ट ने रोकी अडानी हिंडनबर्ग मामले पर सुनवाई, जानिए क्या है वजह

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अडानी-हिंडनबर्ग मामले में दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई स्थगित कर दी। मामले की सुनवाई करते हुए मंगलवार को सीजेआई ने जांच के स्टेटस के बारे में पूछा। इस पर सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सेबी के पास जांच पूरा करने के लिए अगस्त तक का समय है। कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर भी सेबी के विचार मांगे थे। मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उन्होंने न्यायालय को सौंपी गई रिपोर्ट में विशेषज्ञ समिति द्वारा दिये गए सुझावों पर अपना ‘सकारात्मक जवाब’ दाखिल किया है। तुषार मेहता सेबी की ओर से सॉलिसीटर जनरल हैं।

अडानी ग्रुप पर जांच की क्या स्थिति है?
पीठ में प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा तथा न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा शामिल थे। पीठ ने पूछा, ‘जांच की क्या स्थिति है?’ इस पर मेहता ने कहा कि शीर्ष अदालत ने मई में सेबी को अडानी समूह पर शेयर मूल्यों में छेड़छाड़ के आरोपों में जांच 14 अगस्त तक पूरी करने का समय दिया था और मामले में जांच चल रही है।

बाद में होगी सुनवाई
मेहता ने कहा, ‘विशेषज्ञ समिति ने कुछ सिफारिशें की हैं। हमने अपना जवाब दाखिल कर दिया है। इसका आरोपों से कोई लेना-देना नहीं है।’ पीठ ने कहा कि उसे सेबी का जवाब नहीं मिला है और मामले से जुड़े अन्य कागजात के साथ इसे उपलब्ध कराया जाए, तो उचित होगा। उसने कहा कि संविधान पीठ के समक्ष सूचीबद्ध कुछ अन्य याचिकाओं पर सुनवाई पूरी होते ही इस मामले को सुनवाई के लिए लिया जाएगा। संविधान पीठ उसके समक्ष सूचीबद्ध याचिकाओं पर बुधवार से सुनवाई शुरू कर सकती है।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...