10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedसुशांत सिंह राजपूत केस: आदित्य ठाकरे के खिलाफ PIL पर चीफ जस्टिस...

सुशांत सिंह राजपूत केस: आदित्य ठाकरे के खिलाफ PIL पर चीफ जस्टिस बेंच करेगी सुनवाई, दिशा सालियान मामले पर भी जिरह

Published on

सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान मर्डर केस में नया अपडेट सामने आया है। इस केस में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है जिसमें आदित्य ठाकरे के खिलाफ सुनवाई होगी। आदित्य ठाकरे के खिलाफ जनहित याचिका पर मुख्य न्यायाधीश की पीठ सुनवाई करेगी। यह मामला मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र उपाध्याय और न्यायमूर्ति अमित बोरकर की खंडपीठ के सामने 31 जुलाई से पहले सुनवाई के लिए रखा गया था। सीबीआई और राज्य पुलिस को अपनी स्थिति की रिपोर्ट जमा करनी होगी और दोनों मामलों में जांच के बारे में उच्च न्यायालय को बताना होगा।

यह याचिका सितंबर 2023 में ‘सुप्रीम कोर्ट एंड हाई कोर्ट एंड लिटिगेंट्स एसोसिएशन’ द्वारा अध्यक्ष राशिद खान पठान के जरिए दायर की गई थी। उक्त जनहित याचिका दायर करने के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी में पुलिस आयुक्त राजीव जैन, डीसीपी अजय बंसल और सीनियर पी.आई. चिमाजी आढाव. शामिल थे।

आदित्य ठाकरे के खिलाफ सुनवाई
विधायक नितेश राणे ने सीनियर पी.आई. को शामिल करने पर आपत्ति जताई। एसआईटी में चिमाजी आढाव शामिल हैं क्योंकि वह मालवणी पुलिस स्टेशन में कार्यरत हैं। दूसरे, कार्यकर्ताओं ने पी.आई. चिमाजी आधव की ईमानदारी पर सवाल उठाया गया था, क्योंकि उन्होंने दिशा सालियान की मौत के सीन पर बात नहीं की थी और पर्याप्त सबूतों के बावजूद आज तक एफआईआर दर्ज नहीं की थी। उन पर आरोप है कि वह आदित्य ठाकरे को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

दिशा सालियान केस अपडेट
दिशा सालियान मामले में मालवणी पुलिस स्टेशन के पूर्व आईओ पर जांच का फर्जी रिकॉर्ड बनाने का भी आरोप है। हाई कोर्ट में 31 जुलाई को ही जनहित याचिका और तीन अंतरिम अर्जियों पर सुनवाई होगी। इस जनहित याचिका में मुख्य संदिग्ध आदित्य ठाकरे ने उन्हें एक पार्टी नंबर 19336 के रूप में जोड़ने के लिए एक आवेदन दायर किया था।

राशिद खान ने किया मामला दायर
चूंकि आदित्य ठाकरे द्वारा भरा गया हलफनामा झूठा साबित हुआ था, इसलिए सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट लिटिगेशन एसोसिएशन के अध्यक्ष राशिद खान पठान ने आदित्य ठाकरे और उनके वकील के खिलाफ अवमानना और झूठी गवाही के तहत कार्रवाई करने के लिए एक आवेदन दायर किया था।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...