10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedललित मोदी संग सुष्मिता का अफेयर, अब एक्ट्रेस की बेटी ने दिया...

ललित मोदी संग सुष्मिता का अफेयर, अब एक्ट्रेस की बेटी ने दिया ट्रोल्स को जवाब

Published on

ललित संग रिश्ते के जगजाहिर होने के बाद से ही सुष्मिता सेन काफी ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं. सुष्मिता सेन और ललित मोदी की लव स्टोरी हेडलाइंस में बनी हुई है. कई लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर तक कहा, जिसका सुष्मिता शानदार जवाब भी दे चुकी हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर जता दिया है कि वो अपनी लाइफ में कितनी खुश हैं और उन्हें लोगों के कुछ भी कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. सुष्मिता की इस फोटो पर बेटी रेनी ने भी कमेंट कर मां को सपोर्ट शो किया है.

विवादों के बाद सुष्मिता की हैप्पी सेल्फी
विवादों में फंसी सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट सेल्फी शेयर की है. जिसमें एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही हैं और प्यारी-सी स्माइल दे रही हैं. इस फोटो में सुष्मिता सेन ब्लू कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने स्टाइलिश शेड्स कैरी किये है. इस दौरान सुष्मिता का स्टाइलिश अंदाज देखने लायक है. फोटो पोस्ट कर एक्ट्रेस ने हैश टैग में लिखा- ‘सभ्य खुश याद, मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं’. एक्ट्रेस की इस फोटो पर बेटी रेनी ने जमकर प्यार लुटाया है.

सुष्मिता ने इस तस्वीर के जरिए उन लोगों के मुंह बंद कर दिए हैं जो उन्हें ललित मोदी संग रिश्ते को लेकर ट्रोल कर रहे हैं. मां की फोटो पर बेटी रेनी ने खूब प्यार जताया और अपना सपोर्ट शो किया है. रेनी ने लिखा- ‘मैं आपको सबसे ज्यादा प्यार करती हूं. बस बात खत्म’. यही नहीं, रेनी के अलावा भाभी चारू असोपा ने भी सुष्मिता का साथ देते हुए लिखा, ‘हां हां हां, मैं भी’.

सुष्मिता की इस एक तस्वीर ने पूरे सोशल मीडिया की दुनिया को दिखा दिया कि लोग तो कुछ भी कहते रहेंगे, उन्हें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनका परिवार उनके साथ है. कुछ दिन पहले ही ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी. लेकिन यूजर्स को दोनों का ये रिश्ता बिलकुल पसंद नहीं आया और उन्होंने दोनों को ट्रोल करना शुरु कर दिया. लेकिन एक्ट्रेस ने भी इन सभी इल्जामों पर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स को करार जवाब दिया था.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...