12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedनाना के फार्महाउस पर हुआ स्वरा भास्कर का रिसेप्शन, CM अरविंद केजरीवाल...

नाना के फार्महाउस पर हुआ स्वरा भास्कर का रिसेप्शन, CM अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी भी पहुंचे

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर कोर्ट मैरिज के बाद ट्रेडिशनल तरीके से शादी कर रही हैं। 16 मार्च 2023 को उन्होंने वेडिंग रिसेप्शन दिया। जहां वीरे दी वेडिंग एक्ट्रेस लहंगे में नजर आईं तो पति फहाद अहमद शेरवानी पहने दिखे। स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की इस पार्टी में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी, शशि थरूर से लेकर जया बच्चन समेत तमाम हस्तियां पहुंचीं। आइए दिखाते हैं स्वरा भास्कर की रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो।

स्वरा भास्कर पति का हाथ थामे पपाराजी के सामने आईं। दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा। इस दौरान स्वरा लहंगे में सजी धजी नजर आईं तो फहाद ने भी शेरवानी कैरी की। दोनों ने साथ में पोज दिए। फिर स्वरा के पैरेंट्स भी साथ में नजर आए।

नाना के फार्महाउस पर फंक्शन
स्वरा भास्कर की ये शादी एक्ट्रेस के नाना के दिल्ली स्थित फार्महाउस में हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस के नाना की ख्वाहिश रही थी कि वह नातिन की शादी अपने घर से करवाए। फिर क्या स्वरा और दामाद खुशी खुशी राजी भी हुए और यहीं फंक्शन भी रखा।

स्वरा की कोर्ट मैरिज
स्वरा भास्कर ने इसी साल जनवरी में कोर्ट मैरिज रजिस्ट्रर करवाई थी। कुछ समय पहले दोनो ने धूम धड़ाके से कोर्ट मैरिज की और शादी का ऐलान किया। अब दोनों दिल्ली में पारंपरिक तरीके से शादी के बंधन में बंध रहे हैं।

स्वरा भास्कर की मेहंदी वीना ने रचाई
स्वरा भास्कर के प्री-वेडिंग फंक्शन कुछ अलग अंदाज में हुए। उन्होंने हल्दी, मेहंदी और कव्वाली नाइट्स का आयोजन किया। बॉलीवुड की मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने एक्ट्रेस के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी सजाई थी।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...