13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorized'अपना फोन बंद करो, डिलीट करो इसे', सलमान खान का फैन पर...

‘अपना फोन बंद करो, डिलीट करो इसे’, सलमान खान का फैन पर फूटा गुस्सा, चुपके से बना रहा था वीडियो

Published on

‘अपना फोन बंद करो, मैंने कहा अपना फोन बंद करो। डिलीट करो इसे…’, ये वो शब्द हैं, जो सलमान खान के एक वायरल वीडियो में सुनाई दे रहे हैं। दरअसल एक फैन ने बगल में चलते सलमान खान का चुपके से फोन पर वीडियो बना लिया। जब सलमान की नजर उस पर पड़ी, तो वह भड़क गए और उस फैन से फोन बंद करने और वीडियो डिलीट करने के लिए बोलने लगे। वीडियो को इंस्टाग्राम पर उसी फैन ने शेयर किया है, जिस पर Salman Khan गए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन सलमान ने थोड़ा आगे चल रहा है और फोन में सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। यह देखते ही सलमान गुस्से में आ जाते हैं।

फैन ने सॉरी सर कहते हुए बंद किया फोन, अपलोड किया वीडियो
सलमान उस फैन को उंगली दिखाते हुए फोन बंद करने और वीडियो डिलीट करने की चेतावनी देते हैं। फैन सॉरी सर, सॉरी सह कहते हुए फोन बंद कर लेता है। पर बाद में उसने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर दिया और पूछने लगा कि आखिर सलमान सर ने सॉरी क्यों बोला होगा।

पहले एयरपोर्ट के कर्मचारी ने रोका, फिर सलमान ने दिखाया गुस्सा
हालांकि वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि एक एयरपोर्ट कर्मचारी ने पहले उस फैन को वीडियो रिकॉर्ड न करने के लिए मना भी किया, पर उसने नजरअंदाज कर दिया। सलमान यह देख रहे थे और फिर उन्होंने गुस्से में उस फैन को वीडियो डिलीट करने के लिए कहा।

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में नजर आए थे सलमान
सलमान हाल ही मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत की प्री-वेडिंग सेरिमनी में नजर आए थे। उन्होंने अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरिमनी में जामनगर में परफॉर्म किया था। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो सलमान पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे। अब वह जल्द ही विष्णुवर्धन की नई फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा एआर मुरुगदॉस की एक्शन फिल्म के लिए भी सलमान संग बात चल रही है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...