13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedतापसी पन्नू की छोटी बहन है बड़ी हसीन, हॉट ड्रेस से लेकर...

तापसी पन्नू की छोटी बहन है बड़ी हसीन, हॉट ड्रेस से लेकर साड़ी तक में शगुन देती हैं स्टार सिस्टर को टक्कर

Published on

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी छोटी या बड़ी बहने उन्हें खूबसूरती में टक्कर दे रही हैं। जैसे प्रियंका-परिणीति, करीना-करिश्मा और शिल्पा-शमिता। लेकिन ये सभी वो एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में रहकर एक्टिंग करना चुना। इसके इतर कुछ ब्यूटीफुल स्टार सिस्टर्स ऐसी भी हैं, जिन्होंने फिल्मों की जगह दूसरे फील्ड में काम करना चुना। इन्हीं में से एक तापसी पन्नू की बहन शगुन पन्नू हैं, जो एक वेडिंग प्लानर हैं और अपनी खुद की कंपनी चलाती हैं।

बात अगर इनकी खूबसूरती और फैशन की करें तो शगुन का स्टाइलिंग सेंस ऐसा है कि वो तापसी को भी टक्कर दे दे। अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस की झलक वो अक्सर अपने सोशल अकाउंट पर भी देती दिखाई देती हैं। इसमें से किसी में वो साड़ी पहनकर कहर ढाती हैं, तो किसी में जींस-टॉप पहन कूल वाइब्स देती हैं।

वाइट ड्रेस में दिखीं सुंदर
शगुन पन्नू की हालिया पिक्स ही उनकी फैशन पर पकड़ दिखाने के लिए काफी हैं। उन्होंने स्पेगेटी स्ट्रैप्स वाली ड्रेस पहनी थी, जिसमें हॉट फैक्टर हाई करती थाई हाई स्लिट भी थी। आउटफिट का यूएसपी इसका बैकलेस पार्ट था, जो उनके लुक में उम्फ फैक्टर को ऐड कर रहा था। अपने इस फैशनेबल लुक के साथ खूबसूरत बाला ने गले में एक नेकपीस कैरी किया था। साथ ही हाथों में दो बैंगल पहने थे। इस तस्वीर में शगुन इतनी ज्यादा सुंदर दिख रही हैं कि कोई भी उन्हें हीरोइन समझने की भूल कर बैठे।

ब्लैक जंपसूट में दिखीं एलिगेंट
वैसे तो इस हसीना पर सभी कलर खूब जंचते हैं, लेकिन ब्लैक में इनकी पर्सनालिटी अलग ही उभरकर आ रही है। इस ब्लैक जंपसूट में शगुन इतनी ज्यादा सुंदर दिख रही हैं कि कोई भी उन पर दिल हार जाए। उनका ये आउटफिट वन साइड शोल्डर वाला था, जिसके बॉटम को बेल बॉटम स्टाइल में रखा गया। फुटवियर के लिए इस बाला ने नेट वाली पंप हील को चुना, जो उनकी ड्रेस के साथ परफेक्ट मैच थी। शगुन इस लुक में काफी एलिगेंट लग रही थीं।

जीन्स-टॉप में लगीं अट्रैक्टिव
ड्रेस में ही नहीं शगुन हर आउटफिट में खूबसूरत दिखती हैं, जैसे उनकी ये तस्वीर ही देख लीजिए। ब्लू रंग की स्ट्रेट जीन्स के साथ ऑरेंज टॉप में ये हसीना अपनी क्यूटनेस बिखेरती दिख रही है। साथ में जीन्स से मैच करती ब्लू रंग की डेनिम जैकेट ने उनके लुक को और कूल बना दिया। इस खूबसूरत बाला ने धूप से बचने के लिए गॉगल्स लगाए थे, तो वहीं उनके कंधे पर स्लिंग बैग देखा जा सकता था। ये लुक उनकी लंबी हाइट की बॉडी पर काफी अट्रैक्टिव लग रहा था।

साड़ी में दी बहन को टक्कर
तापसी पन्नू की खूबसूरती के तो क्या ही कहने, लेकिन इस साड़ी वाली तस्वीर में शगुन भी अपनी बहन से कम नहीं दिख रही हैं। एक ओर जहां तापसी ने क्रीम रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी है वहीं उनकी बहन ने सी ग्रीन कलर की साड़ी में खुद को स्टाइल किया है। दोनों ही बहनों ने किसी भी तरह की कोई एक्सेसरीज को कैरी न कर के ये बता दिया कि खूबसूरती खुद से आती है, न कि बाकी चीजों से। लेकिन अगर दोनों के लुक को कंपेयर किया जाए, तो ये साफ है कि इस तस्वीर में तो कम से कम बाजी शगुन के हाथ ही जाती दिख रही है।

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...