8.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedतारक मेहता... के सोढ़ी ने 19 दिन से नहीं पीया पानी, जिद...

तारक मेहता… के सोढ़ी ने 19 दिन से नहीं पीया पानी, जिद पर अड़े गुरुचरण किसी की नहीं सुन रहे, दोस्‍त ने बताया हाल

Published on

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल करने वाले गुरुचरण सिंह अपने हेल्थ के कारण चर्चा में हैं। 7 जनवरी को, उन्होंने अपने फैंस को अपने स्वास्थ्य के बारे में बताते हुए एक वीडियो शेयर किया था और कहा कि वह बहुत गंभीर हैं। अब, उनकी करीबी दोस्त भक्ति सोनी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि गुरुचरण अस्पताल में क्यों भर्ती हैं।

विक्की लालवानी से बातचीत में भक्ति सोनी ने बताया कि गायब होने के बाद घर लौटने पर गुरुचरण सिंह ने अन्न का त्याग कर दिया है। गुरचरण 22 अप्रैल, 2024 को गायब हो गए थे और 26 दिनों के बाद 17 मई को घर लौट आए। मई 2024 से, एक्टर केवल लिक्विड पर जिंदा रह रहे हैं और उन्होंने कोई खाना नहीं खाया है।

अन्न और जल का किया त्याग
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक्टर के दोस्त ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया कि गुरुचरण ने पानी का त्याग कर दिया है और 19 दिन हो गए हैं जब से उन्होंने पानी नहीं पिया है। भक्ति ने खुलासा किया, ‘इससे उन्हें कमजोरी आ गई। वह बेहोश हो गए और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।’

गायब होने से पहले बीमार थे
उन्होंने खुलासा किया कि गुरुचरण गायब होने से पहले भी बीमार थे और इसलिए वे सब उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे। भक्ति ने बताया कि वापस लौटने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री में काम पाने की कोशिश की। उन्होंने आगे कहा, ‘उन्हें इंडस्ट्री से जो रिस्पॉन्स चाहिए था, वह नहीं मिल रहा है और इसीलिए उन्होंने खाना और पानी का त्याग किया है।’

हिमालय जाना चाहते थे गुरुचरण सिंह
भक्ति ने कहा कि गुरुचरण एक आध्यात्मिक व्यक्ति हैं और जब वह गायब हो गए तो वह हिमालय जाना चाहते थे। वह इसलिए लौटे क्योंकि उन्हें उनके ‘गुरु’ का फोन आया था और वह अपने गुरु के रास्ते पर चल पड़े हैं। भक्ति ने बताया कि गुरुचरण संन्यास लेना चाहते थे और हिमालय जाना चाहते थे क्योंकि उन्हें भौतिकवादी दुनिया से कोई लगाव नहीं था।

डॉक्टर की नहीं सुन रहे
एक्टर की दोस्त ने उनके स्वास्थ्य पर अपडेट देते हुए कहा कि गुरुचरण डॉक्टर की सलाह नहीं सुन रहे हैं और केवल वही कर रहे हैं जो उन्हें सही लगता है। उन्होंने कहा कि हर कोई उन्हें पानी पीने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उन्होंने मना कर दिया है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...