12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedटीसीएस के सीईओ और एमडी राजेश गोपीनाथन ने रिजाइन दिया, जानिए कौन...

टीसीएस के सीईओ और एमडी राजेश गोपीनाथन ने रिजाइन दिया, जानिए कौन लेगा उनकी जगह

Published on

नई दिल्ली

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) में बाजार बंद होने के बाद एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी के सीईओ और एमडी राजेश गोपीनाथन ने इस्तीफा दे दिया है। वह टीसीएस से 22 साल से जुड़े थे। टीसीएस के बोर्ड ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बोर्ड ने उनकी जगह के कृतिवासन को सीईओ डेजिगनेट किया है। गोपीनाथन 15 सितंबर तक अपने पद पर बने रहेंगे। टीसीएस टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी है और मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी है। कृतिवासन अभी टीसीएस में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (BFSI) बिजनस ग्रुप के प्रेसिडेंट और ग्लोबल हेड हैं।

टीसीएस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा कि वह पिछले 25 साल से राजेश के साथ जुड़े हैं। इस दौरान राजेश ने हमेशा हर भूमिका में शानदार काम किया। उन्होंने टीसीएस में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर की भूमिका भी बखूबी निभाई। पिछले छह साल के दौरान उन्हें एमडी और सीईओ को मजबूत लीडरशिप दी है और कंपनी के अगले फेज के ग्रोथ के लिए मजबूत नींव रखी है। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। राजेश गोपीनाथन ने कहा, ‘मैंने टीसीएस में अपने 22 साल के कार्यकाल में अपने काम का लुत्फ उठाया। चंद्रा के साथ काम करने में बहुत मजा आया। इस दौरान उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया। छह साल तक इस अहम कंपनी को लीड करना शानदार अनुभव रहा।’ 52 साल के गोपीनाथन फरवरी 2017 में टीसीएस के सीईओ बनाए गए थे। उससे पहले चंद्रशेखरन इस पद पर थे। उन्हें टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा सन्सका चेयरमैन बनाया गया था।

कौन है कृतिवासन
टीसीएस ने कृतिवासन को तत्काल प्रभाव से सीईओ मनोनीत किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके बोर्ड ने कृतिवासन को सीईओ मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति 16 मार्च, 2023 से प्रभावी होगी। वह शीर्ष पद पर सुचारू बदलाव को लेकर राजेश गोपीनाथन के साथ काम करेंगे और अगले वित्त वर्ष में उन्हें एमडी और सीईओ पद पर नियुक्त किया जाएगा। वह 1989 में कंपनी से जुड़े थे और 34 साल से भी अधिक समय से ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेक्टर का हिस्सा हैं। वह कंपनी में डिलीवरी, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट, लार्ज प्रोग्राम मैनेजमेंट और सेल्स में कई पदों पर काम कर चुके हैं। गुरुवार को शेयर मार्केट में तेजी आई लेकिन टीसीएस का शेयर 0.44% की गिरावट के साथ 3,184.75 रुपये पर बंद हुआ।

एक हफ्ते में दूसरा घटनाक्रम
यह देश के आईटी सेक्टर में एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरा बड़ा घटनाक्रम है। इससे पहले पिछले शनिवार को इन्फोसिस (Infosys) के प्रेजिडेंट मोहित जोशी ने इस्तीफा दे दिया था। उन्हें टेक महिंद्रा में एमडी और सीईओ बनाया गया है। जोशी इन्फोसिस में ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज एंड हेल्थकेयर तथा सॉफ्यवेयर बिजनस के हेड थे। मोहित सीपी गुरनानी की जगह लेंगे जो 19 दिसंबर को रिटायर होंगे। गुरनानी 2004 में टेक महिंद्रा से जुड़े थे। उन्हें जून 2009 में एमडी और सीईओ बनाया गया था।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...