8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedरोहित शर्मा की आंखों में आंसू, सेमीफाइनल की हार को बर्दाश्त नहीं...

रोहित शर्मा की आंखों में आंसू, सेमीफाइनल की हार को बर्दाश्त नहीं कर पाए भारतीय कप्तान

Published on

एडिलेड

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा काफी हताश नजर आए है। मैच खत्म होने के बाद रोहित डगआउट में जाने के बाद रुआंसा हो गए। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने सिर नीचे कर काफी निराश नजर आ रहे हैं। इसके मुकाबले में हार के साथ ही टीम इंडिया का आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में सफर भी यहीं पर रुक गया।

मैच खत्म होने के बाद जब टीम इंडिया के खिलाड़ी इंग्लैंड टीम से हाथ मिलाकर अपने डगआउट में पहुंचे, तब रोहित शर्मा भावुक हो गए। इस दौरान देखा गया कि टीम के कोच राहुल द्रविड़ काफी देर तक कप्तान रोहित को समझाते हुए नजर आए। इस बातचीत के दौरान रोहित शर्मा खुद पर नियंत्रण नहीं रख सके और उनके आंखों से आंसू छलक गया।

मैच में भारत ने की थी पहले बल्लेबाजी
इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। मुकाबले में एक बार फिर से ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने निराश किया। वहीं रोहित शर्मा भी रन भी रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। इसके अलावा लगातार शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव भी सेमीफाइनल मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

हालांकि विराट कोहली और हार्दिक ने जरूर अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मैच में विराट कोहली ने गेंद में 50 रन बनाए। वहीं हार्दिक पंड्या ने 33 गेंद में 63 रनों की दमदार पारी खेली।

इंग्लैंड के लिए एलेक्स हेल्स और बटलर ने मचाया धमाल
इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 169 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एलेक्स और जोस बटलर ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के लिए एलेक्स हेल्स ने 47 गेंद में 86 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं कप्तान जोस बटलर ने 49 गेंद में 80 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण इंग्लैंड ने 16 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए 170 रन बनाकर 10 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...