10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedकल आएगी PM किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त, ऐसे चेक करें...

कल आएगी PM किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त, ऐसे चेक करें आपको पैसा मिलेगा या नहीं

Published on

नई दिल्ली

किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त का काफी समय से इंतजार है। किसानों के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार ने किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान किया है। पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त कल यानी 18 जून को जारी होगी। देश के 9.26 करोड़ों किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद सबसे पहले पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी करने को लेकर फाइल पर साइन किया था।

हालांकि कई किसान ऐसे भी हैं जिनके खाते में इस बार किस्त का पैसा नहीं आएगा। आपको किस्त की रकम मिलेगी या नहीं आप इसकी जानकारी कर सकते हैं। पीमए किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। अभी तक 16 किस्‍तों में केंद्र सरकार अब तक इस योजना के तहत किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित कर चुकी है।

इस वजह से अटकती है किस्त
अगर आपने पीएम किसान योजना में रजिस्‍ट्रेशन कराया है तो आपको भी 17वीं किस्‍त का पैसा मिलना चाहिए। आप ऑनलाइन ये जान सकते हैं कि आपको किस्त का पैसा मिलेगा या नहीं। इसके लिए आपको पीएम किसान की वेबसाइट पर मौजूद बेनिफिशियरी लिस्‍ट देखनी होगी। कई बार कुछ दिक्कतों के चलते पीएम किसान की किस्त के पैसे खाते में नहीं आते हैं। पंजीकरण कराते समय बैंक अकाउंट गलत दर्ज होने, जानकारी में गलती और कई बार तकनीकी समस्याओं के चलते किस्त अटक सकती है।

ऐसे देखें खाते में रकम आएगी या नहीं
आपको किस्त का पैसा मिलेगा या नहीं इसके लिए आपको किसान पात्रों की लिस्ट में अपना नाम चेक करना होगा। इसके लिए आप पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। अब फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। अब आपको बेनिफिशयरी लिस्ट ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। अब एक फॉर्म खुलेगा। इसमें आपको अपना राज्य, जिला और उसके बाद गांव का नाम सेलेक्ट करना होगा। ये सभी जानकारियां भरने के बाद आप गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी। अगर इस लिस्ट में आपका नाम है तो आपके अकाउंट में किस्त की रकम आएगी।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...