22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
HomeUncategorizedपरिवार के साथ खाना खा रहे थे एक्टर, घर में लग गई...

परिवार के साथ खाना खा रहे थे एक्टर, घर में लग गई आग, जलकर राख हुईं कीमती चीजें

Published on

ट्रांसजेंडर एक्टर सुशांत दिवगीकर उर्फ रानी कोहीनूर के घर आग लगने की घटना सामने आई है. एक्टर के घर हुए इस हादसे ने काफी नुकसान किया है. इस बात का खुलासा उनके क्लोज फ्रेंड ने किया. सुशांत के दोस्त ने बताया कि शनिवार को उनके घर ये हादसा हुआ था, तब वो अपने परिवार के साथ डिनर कर रहे थे. हालांकि हादसे में एक्टर और उनके परिवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. वो बिल्कुल ठीक हैं.

कैसे लगी आग
सुशांत के घर लगी आग की घटना से फैंस भी शॉक्ड हैं. उनसे हालचाल ले रहे हैं. टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में सुशांत के दोस्त ने बताया कि ये हादसा कैसे हुआ. सुशांत के मुंबई स्थित घर के लिविंग रूम में आग लगी. इसकी वजह एयर कंडीशनर में हुई शॉट सर्किट को बताया जा रहा है. उस वक्त सुशांत अपनी फैमिली के साथ डिनर कर रहे थे. एकदम से एसी में से धुआं उठा और आग लग गई.

आग लगी तो फैलते देर ना लगी. लिविंग रूम से होते हुए किचन और बाकी कमरों तक भी पहुंच गई. आग की वजह से सुशांत का काफी नुकसान हुआ है. उनके घर में रखी कई कीमती चीजें जल गई हैं. उन्हें सम्मान में दी गई ट्रॉफीज तक जल गईं. उनका मेकअप किट, ऑफिशियल डॉक्यूमेंट तक इस आग में तबाह हो गया. हालांकि इससे पहले की और देर होती दमकल विभाग ने आकर आग पर काबू पाया.

जल गईं कीमती चीजें
करीबी के मुताबिक, फायर फाइटर्स ने आकर सुशांत और उनके परिवार को सुरक्षित घर से बाहर निकाला. इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है. हालांकि ऑफिशियल्स अभी मामले की जांच कर आग की और कोई वजह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

बात करें सुशांत के वर्कफ्रंट की तो, एक्टर आखिरी बार थैंक्यू फॉर कमिंग फिल्म में अहम रोल करते दिखे थे. फिल्म में उन्होंने भूमि पेडनेकर के बॉयफ्रेंड की भूमिका निभाई थी. सुशांत ट्रेन्ड सिंगर भी हैं. वो कई कॉन्सर्ट कर चुके हैं. वो इसके अलावा वोएक मोटिवेशनल स्पीकर, ड्रैग क्वीन, मॉडल भी हैं. सुशांत के इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वो बिग बॉस 8 का हिस्सा भी रह चुके हैं.

हाल ही में सुशांत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लोगों से वोट करने की अपील भी की थी. सुशांत ने लिखा था- मुंबई बाहर जाओ और वोट करो. ये आपका अधिकार है. तय करो कि आपको इसे करना है. एक्टर ने खुद की वोटिंग करने के बाद की फोटो भी शेयर की.

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...