15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedमोदी 3.0 बजट में सोने-चांदी पर वो ऐलान जिसने तस्करों के प्‍लान...

मोदी 3.0 बजट में सोने-चांदी पर वो ऐलान जिसने तस्करों के प्‍लान पर फेर दिया पानी, स्‍मगल‍िंंग की दुकान बंद!

Published on

नई दिल्ली

सोने पर लगे ‘अत्यधिक’ आयात शुल्क में कटौती की बजट घोषणा से पीली धातु की तस्करी रोकने और रत्नों-आभूषणों का निर्यात बढ़ाने में मदद मिलेगी। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा-शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल ने बुधवार को यह बात कही। मंगलवार को संसद में पेश बजट 2024-25 में सोने पर आयात शुल्क को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी करने की घोषणा की गई। व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए यह ऐलान क‍िया।पिछले वित्त वर्ष में सीबीआईसी और राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने लगभग 4.8 टन सोना जब्त किया था। इसके पहले वित्त वर्ष 2022-23 में 3.5 टन से अधिक सोने को जब्त किया गया था।

सोने के आयात पर शुल्क बढ़ाने का फैसला क्‍योंं?
सीबीआईसी प्रमुख ने कहा कि जुलाई, 2022 में सोने के आयात पर शुल्क बढ़ाने का फैसला इसलिए किया गया था कि भू-राजनीतिक स्थिति के कारण चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़ता जा रहा था। ऐसे समय में गैर-जरूरी आयात में कटौती के लिए शुल्क बढ़ाया गया था।हालांकि, कैड 2022-23 के दो फीसदी से घटकर 2023-24 में 0.7 फीसदी रह गया। मार्च तिमाही में देश का चालू खाता अधिशेष स्थिति में था।

अग्रवाल ने कहा, ‘इस मामले में स्थिति अब बेहतर है। सोने पर 15 फीसदी की शुल्क दर बहुत अधिक है। इतना अधिक शुल्क रहने पर देश में आभूषण निर्माण और मूल्य संवर्धन के लिए पूंजी अवरुद्ध हो जाती है।’सोना रत्न और आभूषण क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल है। यहां बहुत अधिक रोजगार पैदा होता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से लगभग 50 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है और निर्यात आठ फीसदी के आसपास है।

सरकार के कदम से तस्‍करी पर क्‍यों लगेगी लगाम?
अग्रवाल ने कहा कि स्वर्ण आयातक ऊंचे शुल्क से बचने के लिए विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत सर्राफा के अलावा अन्य रूप में भी सोना लाने का तरीका अपना रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘इस छल-कपट के कारण सीमा शुल्क का पूरा असर नहीं दिख रहा था और हमने यह भी देखा कि सोने की तस्करी भी बढ़ गई है।’

दरअसल, 15 फीसदी शुल्क होने से सोने की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कीमतों के बीच बहुत बड़ा अंतर हो गया था। उन्होंने कहा, ‘इन सभी कारकों को सोने और कीमती धातुओं पर शुल्क में कमी के बजट प्रस्ताव में ध्यान में रखा गया है, जहां शुल्क सोने पर शुल्क की दर के अनुरूप चलता है।’

पिछले वित्त वर्ष में भारत ने 45.54 अरब डॉलर का सोना और 5.44 अरब डॉलर मूल्य की चांदी का आयात किया था। इस दौरान देश से 13.23 अरब डॉलर के आभूषणों का निर्यात किया गया। भारत सोने की अपनी ज्‍यादातर मांग आयात से पूरी करता है। लेकिन, इसका रुपये और चालू खाता घाटे पर दबाव पड़ता है।स्विट्जरलैंड सोने के आयात का सबसे बड़ा स्रोत है। इसकी हिस्सेदारी लगभग 40 फीसदी है। उसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (16 फीसदी से अधिक) और दक्षिण अफ्रीका (लगभग 10 फीसदी) का स्थान है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...