17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedसबसे बड़ी डील...Tata खरीदेगी 250 विमान, एयरबस ने कहा- ऐतिहासिक मौका

सबसे बड़ी डील…Tata खरीदेगी 250 विमान, एयरबस ने कहा- ऐतिहासिक मौका

Published on

नई दिल्ली,

भारत के सबसे पुराने कारोबारी समूहों में से एक Tata Group अब तक का सबसे बड़े एविएशन सौदा करने जा रहा है. इसके तहत समूह की Air India, एयरबस से 250 विमान खरीदेगा. इनमें 40 चौड़ी बॉडी वावे A350 विमान शामिल हैं, जबकि 210 नैरो बॉडी विमानों का ऑर्डर दिया गया है. एयरबस के साथ किया गया यह सौदा एअर इंडिया द्वारा 470 विमानों के विशाल ऑर्डर का हिस्सा है, जिसमें बोइंग से 220 विमानों की डील भी शामिल है.

एअर इंडिया में कई बड़े बदलाव
टाटा समूह में 69 साल बाद वापसी करने वाली एअर इंडिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इसी क्रम में एयरलाइन के बेड़े में भी विस्तार किया जा रहा है. इसके लिए एयरबस के साथ ये लैंडमार्क समझौता किया गया है. Airbus-Air India डील कार्यक्रम में रतन टाटा, पीएम नरेंद्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और एयरबस के मुख्य कार्यकारी गुइलौमे फाउरी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल हुए. इस बीच फाउरी ने इस डील को कंपनी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण करार दिया.

PM Modi ने दी बधाई
एअर इंडिया और एयरबस के बीच विमानों की इस डील को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘Air India-Airbus को इस लैंडमार्क समझौते के लिए बधाई देता हूं.’ टाटा ग्रुप की ओर से ऑर्डर किए गए विमानों में एयरबस के 140 A320 विमान, 70 A321 neo विमान और 40 A350 विमान शामिल हैं. अपने बेड़े में इस बड़े विस्तार के बाद एअर इंडिया घरेलू मार्केट में इंडिगो एयरलाइंस को टक्कर देगी.

फ्रांस के राष्ट्रपति ने कही बड़ी बात
पीएम मोदी, रतन टाटा, इमैनुअल मैक्रों और गुइलौमे फाउरी के साथ ही इस समझौता कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने भी शिरकत की. इस मौके पर बोलते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि एअर इंडिया और एयरबस के बीच यह करार भारत और फ्रांस के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों में एक मील का पत्थर है.

लंबे समय से डील की तैयारी
एविएशन सेक्टर में एअर इंडिया की ये डील जहां कंपनी का कद और ऊंचा करने वाली साबित होगी, वहीं यात्रियों के लिए भी सुविधाओं में विस्तार होगा. इसके बाद भारतीय एयरलाइन घरेलू एविएशन सेक्टर में तीसरा बड़ा प्लेयर बन जाएगी. Tata Group लंबे समय से इस डील को लेकर तैयारी कर रहा था. कंपनी को उम्मीद है कि सौदा पूरा होने के बाद कंपनी के फ्यूल खर्चों में बड़ी कमी आने के साथ ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ट्रैवलर्स को सस्ते टिकट भी मुहैया कराने में आसानी होगी.

Latest articles

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ की धूम: सुर-ताल के साथ बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्निवल...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में न्यूनतम वेतन 26,000 की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

भोपाल। बढ़ती महंगाई और कम मजदूरी के खिलाफ मजदूरों का आक्रोश सड़कों पर उतर...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...