13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedजिस कंपनी ने दुनिया को कोरोना से बचाने की वैक्सीन बनाई, उसका...

जिस कंपनी ने दुनिया को कोरोना से बचाने की वैक्सीन बनाई, उसका सीईओ दूसरी बार संक्रमित

Published on

वॉशिंगटन

फाइजर इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अल्बर्ट बौर्ला दूसरी बार कोविड संक्रमित पाए गए हैं। फाइजर दुनिया की पहली कंपनी थी, जिसकी कोविड वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंजूरी दी थी। इतना ही नहीं, दुनिया में पहली बार फाइजर की वैक्सीन ही लोगों को लगनी शुरू हुई थी। फाइजर ने दावा किया था कि उसकी कोविड वैक्सीन दुनिया में बाकी वैक्सीन की तुलना में सबसे ज्यादा प्रभावी है। इसके बावजूद फाइजर कंपनी के सबसे बड़े अधिकारी के दूसरी बार कोविड संक्रमित होने पर वैक्सीन की प्रभावकारिता पर सवाल उठ रहे हैं।

संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखे
कोविड संक्रमित होने के बाद अल्बर्ट बौर्ला ने कहा कि मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और मेरे में संक्रमण के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। 60 साल के बौला पहली बार अगस्त में कोविड संक्रमित हुए थे। उसके बाद उन्होंने फाइजर के कोविड एंटीवायरल ट्रीटमेंट Paxlovid को शुरू किया था। Paxlovid एक एंटीवायरल दवा है जिसका इस्तेमाल ज्यादा जोखिम वाले लोगों, जैसे कि अधिक उम्र वाले रोगियों के इलाज के लिए किया जाता है।

सीईओ ने नहीं ली थी बूस्टर डोज
बोर्ला ने फाइजर के कोविड वैक्सीन की चार खुराक ली है। फाइजर ने यह वैक्सीन अपने जर्मन पार्टनर बायोएनटेक के साथ मिलकर विकसित की है। उन्होंने अभी तक फाइजर का नया बूस्टर डोज नहीं लिया है। मॉडर्ना और फाइजर-बायोएनटेक ने नए बूस्टर डोज को बनाया है, जो कोविड के BA.5 और BA.4 ओमाइक्रोन सबवेरिएंट से निपटने में सक्षम है। अमेरिका में कुल कोविड केस में BA.5 संक्रमण के 84.8 फीसदी मामले और BA.4 के 1.8 फीसदी मामले सामने आ रहे हैं।

बोले- सीडीसी की गाइडलाइन को कर रहा था फॉलो
फाइजर के सीईओ ने कहा कि मैंने अभी तक नया बूस्टर डोज नहीं लिया था, क्योंकि मैं पिछली बार कोविड संक्रमित होने के बाद तीन महीने तक वैक्सीन न लेने के सरकारी दिशानिर्देशों का पालन कर रहा था। अमेरिकी सीडीसी के अनुसार, कोविड संक्रमण से ठीक होने के तीन महीने तक मरीज को वैक्सीन से बचना चाहिए। एफडीए ने अगस्त में फाइजर और मॉडर्न के अपडेटेड बूस्टर शॉट्स को मंजूरी दी थी।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...