8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedजॉब मार्केट में कोहराम! ट्विटर, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट के बाद ऐमजॉन... बढ़ने लगा...

जॉब मार्केट में कोहराम! ट्विटर, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट के बाद ऐमजॉन… बढ़ने लगा छंटनी का सिलसिला

Published on

नई दिल्ली

दुनिया की दिग्गज कंपनियों में छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर और फेसबुक के बाद अब ऐमजॉन ने भी छंटनी शुरू कर दी है। अमेरिका के इस टेक्नोलॉजी और ई-कॉमर्स दिग्गज ने बढ़ती आर्थिक मंदी के बीच अपने गैर-लाभकारी इनिशिएटिव्ज को कम करना शुरू कर दिया है। बिजनस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, एक टॉप अधिकारी द्वारा भेजे गए इंटरनल मेमो में कहा गया कि कंपनी ने पिछले हफ्ते ही हायरिंग बंद की है। वहीं, अब यह सामने आ रहा है कि ऐमजॉन ने बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों को निकाल दिया है।

पूरी रोबोटिक्स टीम को पिंक स्लिप
ऐमजॉन में काम करने वाले एक कर्मचारी जेमी झांग ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में दावा किया कि कंपनी ने उन्हें निकाल दिया है। इस पोस्ट में लिखा गया कि पूरी रोबोटिक्स टीम को पिंक स्लिप दी गई थी। लिंक्डइन के आंकड़ों के अनुसार, ऐमजॉन की रोबोटिक्स टीम में कम से कम 3766 कर्मचारी हैं। पोस्ट में झांग ने लिखा कि हमारी पूरी रोबोटिक्स टीम चली गई है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि इन 3766 कर्मचारियों में से कितनों को निकाला गया है।

दूसरी जगह जॉब ढूंढ लें कर्मचारी
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी ने अपनी कुछ लाभहीन इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों को कहीं और नौकरी खोजने का निर्देश दिया है। क्योंकि कंपनी इन प्रोजेक्ट्स को बंद कर सकती है या जल्द ही सस्पेंड कर सकती है।

हायरिंग हुई फ्रीज
ऐमजॉन ने हाल ही में हायरिंग फ्रीज की घोषणा की थी। कंपनी ने एक इंटरनल मेमो में कहा था कि वह आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए यह हायरिंग बंद करेगी। कंपनी में पीपल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेथ गैलेटी के मुताबिक, हायरिंग फ्रीज कुछ महीनों तक चलेगी। गैलेटी ने कहा, ‘हम अगले कुछ महीनों के लिए हायरिंग फ्रीज को बरकरार रखने की उम्मीद करते हैं। हालांकि, हायरिंग फ्रीज होने के बावजूद, कंपनी कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए नए कर्मचारियों को नियुक्त करेगी।’

फेसबुक ने निकाला 13% स्टाफ
फेसबुक की मूल कंपनी मेटा (Meta) ने इस हफ्ते ही 11,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी ने लागत को कम करने के लिए यह छंटनी की है। कंपनी के अनुसार, बढ़ी हुई लागत मुनाफे को खा रही है और इससे राजस्व में गिरावट हो रही है। छंटनी से पहले मेटा में करीब 87,000 कर्मचारी काम करते थे। कंपनी ने इनमें से 13 फीसदी कर्मचारियों को बाहर किया है।

ट्विटर और माइक्रोसॉफ्ट में भी छंटनी
इससे पहले ट्विटर ने पिछले हफ्ते अपने आधे कर्मचारियों को निकाल दिया था। भारत में तो कंपनी ने 90 फीसदी कर्मचारियों की छुट्टी कर दी थी। माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले महीने 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। इसके साथ ही राइडशेयर कंपनी Lyft ने भी 13 फीसदी कर्मचारियों की निकालने की घोषणा की। इसी तरह पेमेंट प्रोसेसिंग फर्म Stripe ने 14 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने की बात कही। गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट में भी नई भर्तियों पर रोक लगा चुकी है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...