18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedबॉक्स में चार्जर ना देना पड़ा भारी, Apple पर लगा 150 करोड़...

बॉक्स में चार्जर ना देना पड़ा भारी, Apple पर लगा 150 करोड़ का जुर्माना

Published on

नई दिल्ली,

ऐपल को iPhone के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं देना महंगा पड़ा है. ब्राजील की कोर्ट ने कंपनी पर 10 करोड़ RBL (लगभग 150 करोड़ रुपये) का हर्जाना लगाया है. इसके साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया गया है कि कंपनी को ब्राजील में फोन के साथ बॉक्स में चार्जर भी देना होगा. Sao Paulo स्टेट कोर्ट ने ऐपल के खिलाफ केस में यह फैसला सुनाया है.

कंपनी के खिलाफ केस एसोसिएशन ऑफ बारोअर्स, कंज्यूमर्स और टैक्सपेयर्स ने किया था. एसोसिएशन का कहना था कि कंपनी बिना चार्जर के फ्लैगशिप फोन्स को बेचकर गलत प्रैक्टिस कर रही है.वहीं ऐपल ने कहा है कि वजह एस फैसले के खिलाफ अपील करेगा. इससे पहले ऐपल ने कहा था कि उन्होंने ऐसा कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए किया था. हालांकि, कंपनी अलग से चार्जर बेचती है.

पहले भी ऐपल पर लग चुका है फाइन
कोर्ट ने इस मामले में कहा है कि ये साफ है कि ग्रीन इनिशिएटिव के नाम पर कंपनी कस्टमर्स के ऊपर अलग से चार्जर खरीदने को थोप रही है. पहले चार्जर बॉक्स में ही दिया जाता था. ये कोई पहला मौका नहीं है जब ऐपल पर इस तरह का फाइन लगा है.इससे पहले भी ब्राजील सरकार ने ऐपल पर 1.2275 करोड़ BRL (लगभग 18 करोड़ रुपये) का हर्जाना लगाया था. ये फाइन भी कंपनी पर फोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं देने की वजह से लगाया गया था.

iPhone 12 से हुई थी बिना चार्जर के फोन की शुरुआत
सरकार ने कंपनी पर अधूरा प्रोडक्ट देने का आरोप लगाया था. साथ ही ऐपल पर बिना चार्जर के देश में फोन बेचने पर भी रोक लगाई गई थी. उस वक्त ब्राजील की जस्टिस मिनिस्टरी ने iPhone 12 और नए मॉडल्स को बिना चार्जर बेचने से रोका था.

कंपनी स्मार्टफोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं देती है. इसकी शुरुआत 2020 में आईफोन 12 के लॉन्च से हुई थी. कंपनी ने कार्बन उत्सर्जन को कम करने के नाम पर फोन के साथ बॉक्स में चार्जर देना बंद किया था. हालांकि, कंपनी अलग से चार्जर बेचती है और इससे काफी ज्यादा मुनाफा भी कमाती है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...