14.5 C
London
Monday, June 1, 2026
HomeUncategorizedजी-20 समिट पर हुआ बजट से तीन गुना ज्यादा खर्च! सरकार ने...

जी-20 समिट पर हुआ बजट से तीन गुना ज्यादा खर्च! सरकार ने दी सफाई

Published on

नई दिल्ली

जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन (G20 Summit) इस बार नई दिल्ली में हुआ और इसके सफल आयोजन पर भारत की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। लेकिन साथ ही इस पर हुए भारीभरकम खर्च पर भी सवाल उठ रहे हैं। एक ट्वीट में दावा किया गया है कि इस आयोजन पर सरकार ने आवंटित फंड से 300 परसेंट ज्यादा खर्च किया। ट्वीट के मुताबिक सरकार ने जी-20 समिट पर 4,100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जबकि इसके लिए पिछले बार के केंद्रीय बजट में केवल 990 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इस तरह सरकार ने आवंटित बजट से 3110 करोड़ रुपये ज्यादा जी-20 के आयोजन पर खर्च किए। लेकिन सरकार ने इसका खंडन किया है। उसका कहना है कि यह ट्वीट मिसलीडिंग है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट किया, ‘एक ट्वीट में दावा किया गया है कि सरकार ने जी-20 पर आवंटित बजट से 300% से ज्यादा खर्च किया। यह दावा गुमराह करने वाला है। इसमें जिस खर्च की बात हो रही है उसमें ज्यादातर वह राशि शामिल है जिसे आईटीपीओ ने एसेट बनाने में खर्च किया। साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में खर्च राशि को भी इसमें जोड़ा गया है। यह एसेट और इन्फ्रा केवल जी-20 समिट तक ही सीमित नहीं है।’

सबसे खर्चीला जी-20
पिछले साल जी-20 समिट का आयोजन इंडोनेशिया के बाली में हुआ था। एक अनुमान के मुताबिक इस आयोजन पर 364 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। वहीं साल 2019 में जापान में हुए जी20 शिखर सम्मेलन पर 2,660 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। साल 2018 में अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में 931 करोड़ रुपये और 2017 के आयोजन पर 642 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। साल 2016 में चीन के हैंगजू में हुआ जी-20 समिट सबसे खर्चीला था। इस पर 1.9 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...