11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorized2024 तक आएगी पहली 'मेड इन इंडिया' चिप! माइक्रोन प्लांट का काम...

2024 तक आएगी पहली ‘मेड इन इंडिया’ चिप! माइक्रोन प्लांट का काम शुरू, टाटा का बड़ा रोल

Published on

नई दिल्ली,

मेड इन इंडिया आईफोन से लेकर मेड इन इंडिया लैपटॉप तक, आने वाले समय में भारत सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर अपनी छाप छोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. सेमी-कंडक्टर के क्षेत्र में ग्लोबल प्लेयर बनने की ओर एक बड़ा कदम गुजरात में उठाया गया है. जहां पर माइक्रोन टेक्नोलॉजी के भूमि पूजन के साथ प्लांट का काम शुरू हो गया है और प्लांट का कंस्ट्रक्शन टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा किया जा रहा है.

देश में चिप उत्पादन करने वाली पहली कंपनी
भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने के उद्देश्य के तहत देश में माइक्रोन टेक्नोलॉजी देश में चिप उत्पादन करने वाली पहली कंपनी होगी. शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की उपस्थिति में गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर टेस्टिंग एंड एसेंबलिंग प्लांट का भूमि पूजन किया गया. कंपनी की ओर से इस बात की जानकारी भी शेयर की गई कि इस प्लांट के जरिए लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए हायरिंग भी स्टार्ट कर दी गई है.

जून में किया गया था समझौता
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के तीन महीने बाद इस प्लांट का काम शुरू हो गया है. इस साल जून 2023 में PM Modi ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान माइक्रोन के शीर्ष अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी और देश में सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित करने के लिए माइक्रोन टेक्नोलॉजी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे. अब महज तीन महीने बाद ही माइक्रोन अपना प्लांट शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. बता दें कि कंपनी का प्रस्तावित निवेश 2.75 अरब डॉलर है, यह भारत सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत सबसे बड़ा निवेश है.

दिसंबर 2024 तक पहली मेड-इन-इंडिया चिप
भूमि पूजन के बाद आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह डबल इंजन सरकार का एक उदाहरण है. डील के कुछ ही महीनों में ही प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो गया. उन्होंने कहा इस प्लांट में काम शुरू होने के बाद पहली चिप दिसंबर 2024 तक रोल आउट होगी. इसके अलावा इस परियोजना के जरिए माइक्रोन में आने वाले वर्षों में 5,000 प्रत्यक्ष नौकरियां और 15,000 अन्य तरीकों से रोजगार पैदा होंगे. बता दें कि गुजरात के साणंद में बन रहा यह प्लांट 2 चरणों में तैयार किया जाएगा.

देश में 2 लाख करोड़ चिप्स की मांग
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की क्षमताओं पर भरोसा जताते हुए बताया कि फिलहाल देश में 2 लाख करोड़ चिप्स की मांग देखी जा रही है और आने वाले सालों में यह बढ़कर 5 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम काम कर रहे हैं, जल्द ही भारत न केवल चिप की घरेलू मांग को पूरा करेगा, बल्कि इनका निर्यात करने में भी सक्षम होगा. दिसंबर 2021 में लॉन्च किए गए सेमीकंडक्टर मिशन का उद्देश्य भारत को सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी में एक बड़े प्लेयर के रूप में स्थापित करना है

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...