18.4 C
London
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedएक घंटे में हो गया खेल, रिकॉर्ड बनाकर बिखर गया शेयर बाजार......

एक घंटे में हो गया खेल, रिकॉर्ड बनाकर बिखर गया शेयर बाजार… ये तीन कारण

Published on

नई दिल्‍ली ,

मंगलवार को शेयर बाजार (Stock Market) में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शेयर बाजार आज अपने ऑल टाइम हाई लेवल से अचानक लुढ़कर बंद हुआ. सप्‍ताह के दूसरे कारोबारी दिन Sensex आज अपने हाई लेवल 75111 से 629 अंक गिरकर 74,482 अंक पर बंद हुआ. वहीं Nifty ने आज इतिहास रचते हुए 52 वीक का हाई लेवल भी टच किया. हालांकि कारोबार बंद होने तक इसमें बड़ी गिरावट आई.

निफ्टी आज अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 178 अंक गिरा और 22,604 अंक पर बंद हुआ. शेयर बाजार में ये गिरावट (Stock Market Down) बाजार बंद होने के आखिरी घंटे में हुआ. सेंसेक्‍स और निफ्टी एक घंटे के अंतराल में ही अपने दिन के हाई लेवल से गिरकर लाल निशान पर बंद हुए. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 129 अंकों के फायदे के साथ 74800 के लेवल पर खुला. जबकि निफ्टी 50 ने भी 36 अंकों की तेजी के साथ 22679 पर खुला.

बीएसई के इन शेयरों ने कराया नुकसान
BSE पर आज टेक महिंद्रा, JSW स्‍टील, टाटा स्‍टील, एचसीएल टेक, सन फार्मा, TCS, एल एंड टी, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी और भारतीय एयरटेल के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी रही. बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 17 शेयर नुकसान पर थे.

NSE के 2,751 शेयरों में से 1,220 स्‍टॉक में उछाल रही, जबकि 1,403 स्‍टॉक में गिरावट आई. इसके अलावा, 118 शेयरों में अपर सर्किट रहा और 52 स्‍टॉक में लोअर सर्किट रहा. वहीं 155 शेयर 52 सप्‍ताह के सबसे उच्‍च लेवल पर और 11 शेयर 52 सप्‍ताह के सबसे निचले स्‍तर पर कारोबार कर रहे थे.

इन तीन वजह से गिर गया बाजार
फेड रिजर्व की नीति बैठक से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव रहा, क्योंकि बाजार को अमेरिकी फेड रिजर्व की ओर से ब्‍याज दर में कटौती कम होने की संभावना है. जिस कारण मुनाफावसूली हावी होने से शेयर बाजार में गिरावट देखी गई. इसी बीच, ग्‍लोबल मार्केट भी कई दिनों बाद नुकसान पर कारोबार कर रहा था, जिसका असर भारतीय बाजार पर पड़ा. इसके अलावा, कुछ कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे इतने अच्‍छे नहीं थे.

 

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...