15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedसरकार ने दिया दो टूक जवाब, टेलिकॉम सेक्टर में नहीं चलेगी एक...

सरकार ने दिया दो टूक जवाब, टेलिकॉम सेक्टर में नहीं चलेगी एक कंपनी की मनमानी

Published on

टेलिकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टेलिकॉम सेक्टर को सपोर्ट देने का ऐलान किया है। ऐसा माना जा रहा था कि सैटेलाइट इंटरनेट की एंट्री के बाद मोबाइल बेस्ड टेलिकॉम सेक्टर को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि मंत्री ने इससे इनकार किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि भारत के डिजिटल इंफ्रॉस्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए कम से कम 5 प्लेयर होने चाहिए। मंत्री ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि टेलिकॉम सेक्टर में किसी एक कंपनी का दबदबा नहीं चलेगा। साथ ही सैटेलाइट कम्यूनिकेशन और स्टारलिंक जैसी सैटेलाइट ऑपरेटर के मुद्दे पर बातचीत की।

देश में 4 से 5 टेलिकॉम कंपनियां मौजूद
मंत्री ने बताया कि टेलिकॉम सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने मोबाइल कंपनियों के लिए आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। सरकार का मनना है कि टेलिकॉम सेक्टर में कुछ ही कंपनियों का कब्जा न हो जाए। यही वजह है कि केंद्र देश में कम से कम 4 से 5 टेलिकॉम कंपनियां चाहती है। ऐसे में सरकार का समर्थन जरूरी हो जाता है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि अगले एक दशक में भारत दुनिया में बड़े पैमाने पर अपनी सर्विस का विस्तार करेगा, जिसमें टेलिकॉम सेक्टर का मजबूत होना जरूरी है।

ओटीटी रेगुलेशन का दबाव
मंत्री ने ओवर द टॉप यानी ओटीटी कम्यूनिकेशन सर्विस जैसे वॉट्सऐप और टेलिग्राम के मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि ओटीटी सर्विस पर रेगुलेशन का मुद्दा टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI के पास रिव्यू के लिए मौजूद है। उन्होंने सैलेटलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन के मामले में सरकार के पक्ष को स्पष्ट करते हुए कहा कि सैटेलाइट स्पेक्ट्रम का प्रशासनिक आवंटन किसी भी देश की तरफ से नीलामी प्रक्रिया से नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सैटेलाइट स्पेक्ट्रम की प्राइसिंग ट्राई की तरफ से तय की जाएगी।

भारत की पॉलिसी हर देश के लिए
नए सैटेलाइट प्लेयर जैसे स्टारलिंक के मु्द्दे पर मंत्री का कहा कि इंडिया की पॉलिसी सभी के लिए पूरी तरह से खुली है। अगर कोई कंपनी लाइसेंसिंग के नियमों को पूरा करती है, उसे देश में काम करने की इजाजत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत सभी के लिए खुला है, जहां कोई भी यहां आकर अप्लाई कर सकता है। बता दें कि पिछले कुछ माह में जियो और एयरटेल जैसी लोकल टेलिकॉम ऑपरेटर ने सरकार पर दबाव बनाया था कि सरकार को नीलामी प्रक्रिया से सैटेलाइट स्पेक्ट्रम का आवंटन करना चाहिए। हालांकि सरकार ने इससे इनकार कर दिया था।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...