11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorized'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस को मिल रही जान से मारने की...

‘द केरल स्टोरी’ की एक्ट्रेस को मिल रही जान से मारने की धमकी, बोलीं- यह कोई बड़ी बात नहीं

Published on

आगरा,

‘द केरला स्टोरी’ फिल्म में आसिफा का किरदार निभाने वाली सोनिया बालानी को धमकियां मिल रही हैं. कोई उन्हें देख लेने की धमकी दे रहा है तो कोई मार देने की बात कह रहा है. सोनिया ने कहा कि वह करीब 7 हजार ऐसी लड़कियों से मिल चुकी हैं, जिनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया था. अब वह सभी लड़कियां आश्रम में रह रही हैं.

पश्चिम बंगाल में फिल्म पर बैन लगाए जाने के सवाल पर सोनिया ने कहा कि यह गलत है. फिल्म पर बैन नहीं लगाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसके पहले इस तरह के किरदार निभाने वाले कलाकारों को धमकियां मिलती रही हैं. सोनिया मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली हैं. वह यहां झूलेलाल भवन में अपने पिता रमेश बलानी और अपने परिवार के साथ मीडिया से बात कर रही थीं.

एक सवाल के जवाब में सोनिया ने बताया कि वह खुद पीड़ित लड़कियों से मिली हैं. उनकी आपबीती सुनी है. लड़कियों की बात सुनकर उन्हें बहुत दु:ख हुआ था. इन लड़कियों की स्टोरी सबको बतानी थी, इसलिए ‘द केरला स्टोरी’ में आसिफा का किरदार निभाने की ठानी और पूरी ईमानदारी आसिफा के किरदार को पर्दे पर अदा किया. सोनिया ने कहा कि रियल लाइफ में वह आसिफा के किरदार से बिल्कुल अलग हैं. शुरुआत में लगता था कि नेगेटिव कैरेक्टर नहीं करने हैं, लेकिन अब उन्हें चैलेंजिंग रोल पसंद हैं.

मुस्लिम लड़कियों को पसंद आई है ‘द केरला स्टोरी’
द केरला स्टोरी का सीक्वल आएगा या नहीं ? इस सवाल पर सोनिया ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत कमेंट आ रहे हैं. सोनिया ने कहा कि अब दर्शक स्टारकास्ट को नहीं, फिल्म के सब्जेक्ट और कंटेंट को देखने जाते हैं. यही वजह है कि ‘द केरला स्टोरी’ को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है. मुस्लिम लड़कियों को यह फिल्म पसंद आई है. मुस्लिम लड़कियों ने उनसे संपर्क कर उनके अभिनय की तारीफ की है.

अभिभावकों से की अपील, कहा- बच्चों पर पूरी नजर रखें
सोनिया ने बाहर पढ़ने वाली छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों से भी इस बात की अपील की है कि वह अपनी रूममेट्स और क्लासमेट्स के बारे में पूरी जानकारी कर लें, किसी के बहकावे में न आएं. अभिभावक भी अपने बच्चों पर पूरी नजर रखें. सोनिया ने कहा कि वह आगे भी इस तरह के चैलेंजिंग रोल करती रहेंगी. झूलेलाल भवन में सिंधी समाज के लोगों ने सोनिया को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया.

सोनिया बालानी आगरा की रहने वाली हैं. फिल्मों में पहचान बनाने से पहले उन्होंने टेलीविजन में काम किया है. वो ‘डिटेक्टिव दीदी’, ‘तू मेरा हीरो’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. अब वे ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर चर्चा में हैं.

 

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...