9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedपश्‍च‍िम बंगाल में बैन हुई द केरल स्टोरी, ममता सरकार का दावा-...

पश्‍च‍िम बंगाल में बैन हुई द केरल स्टोरी, ममता सरकार का दावा- BJP ने की फिल्म की फंडिंग

Published on

सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ रिलीज के दिन से ही सुर्खियों में है। फिल्म को लेकर हर जगह बवाल मचा हुआ। इस फिल्म का हाल भी द कश्मीर फाइल्स की तरह ही हो गया है। इसे लेकर दो ग्रुप बन गए हैं, एक वो जो फिल्म को सपोर्ट कर रहे हैं और दूसरे वो जो इसका विरोध कर रहे हैं। ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर अब पश्चिम बंगाल सरकार ने फैसला लिया है। सरकार ने सोमवार को ‘द केरल स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगाने के अपने फैसले की घोषणा की। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिरी फिल्म को कई राज्यों में कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य सचिवालय में इस फैसले की घोषणा की। यह घोषणा ममता बनर्जी द्वारा आरोप लगाए जाने के कुछ ही मिनट बाद आया कि ‘बीजेपी कश्मीर फाइल्स की तर्ज पर बंगाल पर एक फिल्म की फंडिंग कर रही है।’

ममता बनर्जी ने क्या कहा
बंगाल के मुख्यमंत्री ने राज्य के मुख्य सचिव को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि फिल्म को राज्य में चल रहे स्क्रीन से हटा दिया जाए। ममता बनर्जी ने कहा कि यह फैसला ‘बंगाल में शांति बनाए रखने’ और अपराध और हिंसा से नफरत करने वाली किसी भी घटना से बचने के लिए लिया गया है। यह तमिलनाडु के मल्टीप्लेक्स द्वारा रविवार से विवादास्पद फिल्म की स्क्रीनिंग रद्द करने के एक दिन बाद आया है।

प्रोड्यूसर ने क्या कहा
विपुल शाह ‘द केरल स्टोरी’ के लिए जनता से मिल रहे रेस्पांस से खुश हैं और सबका धन्यवाद किया है। तमिलनाडु में फ़िल्म का रिलीज़ न होने पर विपुल शाह ने फ़िल्म को रिलीज़ करने के लिए तमिल नाडु सरकार से अपील की। पश्चिम बंगाल मे फ़िल्म को रोका गया तो हम लीगल लड़ाई लड़ेंगे कानून के हिसाब से एक्शन लेंगे।’

‘द केरल स्टोरी’ की कहानी
अदा शर्मा स्टारर The Kerala Story की कहानी केरल की तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे इनका धर्म परिवर्तन कर, इनका ब्रेनवॉश किया जाता है और फिर ISIS जैसे आतंकी संगठन में आतंकी बनने के लिए भेज दिया जाता है। फिल्म में लड़कियों पर जुल्म और रेप के कई ऐसे सीन हैं जो विचलित करने वाले हैं। हालांकि इस मार्मिक कहानी में कई ऐसी चीजें भी दिखाई गई हैं, जो गले नहीं उतरती हैं।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...