13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedजिस पैकेज ने एलन मस्क को बनाया दुनिया का सबसे बड़ा रईस,...

जिस पैकेज ने एलन मस्क को बनाया दुनिया का सबसे बड़ा रईस, उसी पर मंडरा रहा है खतरा

Published on

नई दिल्ली

दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) को इस हफ्ते कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ेंगे। इसकी वजह है टेस्ला (Tesla) में उनका अरबों डॉलर का पैकेज। मस्क इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की इस सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी के सीईओ है। 2018 में कंपनी ने उन्हें 56 अरब डॉलर का पैकेज दिया था। इसकी बदौलत मस्क दुनिया के सबसे बड़े रईस बने हैं। पिछले साल नवंबर में उनकी नेटवर्थ 335 अरब डॉलर पहुंच गई थी। लेकिन अब उनके इस पैकेज पर खतरा मंडरा रहा है। कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने मस्क के इस भारी-भरकम पैकेज को अदाल में चुनौती दी है। इस मामले में इस हफ्ते डेलावेयर की एक अदालत में सुनवाई होगी। कॉरपोरेट गवर्नेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह केस काफी अहम है क्योंकि एग्जीक्यूटिव्स को दिए जाने वाले भारी भरकम पैकेज पर एक बार फिर से बहस शुरू हो सकती है।

मस्क को 2028 में टेस्ला की तरफ से करीब 56 अरब डॉलर का कंपनसेशन पैकेज दिया गया था। यह किसी पब्लिक ट्रेडेड कंपनी ने पहली बार किसी को इतना बड़ा पैकेज दिया है। आज इसकी नेट वैल्यू 50.9 अरब डॉलर है। मस्क को शेयरों के रूप में यह पैकेज दिया गया था। यानी जितनी कंपनी के शेयरों की वैल्यू बढ़ेगी, उतना ही उनका पैकेज बढ़ेगा। मस्क टेस्ला के साथ-साथ स्पेसएक्स (SpaceX) के भी सीईओ हैं। हाल में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को भी खरीदा है। टेस्ला ने मार्च 2018 में मस्क के पे पैकेज को मंजूरी दी थी। तबसे कंपनी के शेयरों में 1,000 फीसदी से अधिक तेजी आई है।

क्या है मामला
टेस्ला के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मस्क के पे पैकेज को सही ठहराया है। लेकिन शेयरहोल्डर्स ने इसे कोर्ट में चुनौती दी है। उनके वकील रिचर्ड जे टॉरनेटा ने दावा किया कि मस्क ने टेस्ला और उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए मोटा पैकेज हासिल किया ताकि वह मार्स पर बस्तियां बसाने की अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को पूरी कर सकें। उन्होंने कहा कि मस्क को इतना बड़ा पैकेज देना फिजूल था क्योंकि उनकी कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी है। मार्च 2018 में मस्क दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 41वें नंबर पर थे। लेकिन इसके बाद कंपनी के शेयरों में आए उछाल के दम पर वह दुनिया के सबसे बड़े रईस बन गए।

इस ट्रायल से कंपनी के टॉप अधिकारियों को दिए जाने वाली भारी-भरकम पैकेज पर एक बार फिर बहस शुरू हो सकती है। एसएंडपी 500 में शामिल कंपनियों के सीईओ को 2021 में औसतन 1.83 करोड़ डॉलर का पैकेज मिला था। यह कंपनियों के औसत पे से करीब 324 गुना ज्यादा है। हाल के वर्षों में यह असंतुलन तेजी से बढ़ा है। ऐमजॉन के सीईओ एंडी जैसी को 2021 में 21.27 करोड़ डॉलर का पैकेज मिला था। इसी तरह एपल (Apple) के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) को 10 करोड़ डॉलर और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सीईओ सत्या नडेला (Satya Nadella) को पांच करोड़ डॉलर का पैकेज मिला था

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...