11.2 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedरेत की तरह फिसल रही क्रिप्टोकरेंसी की कीमत! एक महीने में ही...

रेत की तरह फिसल रही क्रिप्टोकरेंसी की कीमत! एक महीने में ही बदल गया सीन, जानें किसने किया ज्यादा नुकसान

Published on

नई दिल्ली

क्रिप्टोकरेंसी की कीमत फिर से गिरने लगी है। गुरुवार को कई क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट आई। कई क्रिप्टोकरेंसी की कीमत पिछले एक महीने में काफी गिर गई है। जबकि 5 नवंबर को डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद इसमें काफी तेजी आई थी। डॉगकॉइन की कीमत तो रॉकेट बन गई थी। एक महीने में ही इसने 150 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया था। लेकिन अब पिछले एक महीने में सीन पूरी तरह बदल गया है।

आज गुरुवार को बिटकॉइन, इथेरियम, डॉगकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी गिरावट आई। शाम 5 बजे तक बिटकॉइन की कीमत करीब 5 फीसदी तक गिर गई थी। वहीं इथेरियम में 4 फीसदी तक की गिरावट आई। इसके अलावा डॉगकॉइन में 6 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। डॉगकॉइन को एलन मस्क की फेवरेट क्रिप्टोकरेंसी माना जाता है।

एक महीने में कहां आ गई कीमत?
बिटकॉइन (Bitcoin): 5 नवंबर को इसकी कीमत 5746631 रुपये थी। एक महीने बाद 5 दिसंबर को इसकी कीमत 52 फीसदी बढ़कर 8742984 रुपये हो गई थी। लेकिन पिछले एक महीने में सीन बदल गया है। बिटकॉइन की कीमत अभी (गुरुवार को शाम 5 बजे) 8136919 रुपये थी। पिछले एक महीने में इसमें सिर्फ 2.29% की तेजी आई है।

इथेरियम (Ethereum): यह बिटकॉइन के बाद दूसरी सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी है। 5 नवंबर को इसकी कीमत 204151 रुपये थी। 5 दिसंबर को यह करीब 60 फीसदी बढ़कर 326278 रुपये पर आ गई थी। लेकिन पिछले एक महीने में इसमें भी गिरावट आई है। गुरुवार शाम 5 बजे इसकी कीमत 287516 रुपये थी। ऐसे में इसमें पिछले एक महीने में 0.28% की गिरावट आई है।

डॉगकॉइन (Dogecoin): ट्रंप की जीत के बाद यह क्रिप्टोकरेंसी काफी तेजी से भागी थी। 5 नवंबर को इसकी कीमत 13.61 रुपये थी। एक महीने बाद यह 39.26 रुपये पर पहुंच गई। इसमें एक महीने में निवेशकों को 188 फीसदी का रिटर्न दे दिया। लेकिन पिछले एक महीने में इसी में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। गुरुवार शाम 5 बजे इसकी कीमत 26.97 रुपये थी। पिछले एक महीने में यह करीब 21 फीसदी गिर गई है।

क्या होगा आगे?
अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है। इससे क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि जानकारों के मुताबिक इसमें आने वाले दिनों में तेजी दिखाई दे सकती है। ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति का पदभार संभालेंगे। इसके बाद वे कुछ ऐसी घोषणाएं कर सकते हें जो क्रिप्टोकरेंसी के पक्ष में हों। ऐसा होने पर क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में तेजी आ सकती है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...