14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedटूट गया रिकॉर्ड... पहली बार 78000 के पार निकला Sensex, आज के...

टूट गया रिकॉर्ड… पहली बार 78000 के पार निकला Sensex, आज के ‘हीरो’ रहे ये 10 शेयर

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन मंगलमय साबित हुआ और एक बार फिर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. एक ओर जहां सेंसेक्स पहली बार 78000 के पार निकला, तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी-50 ने इतिहास रचते हुए 23754 का नया शिखर छू लिया. इस दौरान 10 शेयर ऐसे रहे, जिनमें तूफानी तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला.

मार्केट क्लोज होने से पहले सेंसेक्स बना रॉकेट
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार ने हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की थी और दिनभर इसमें उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिला. लेकिन अंतिम कारोबार घंटों में BSE Sensex रॉकेट की रफ्तार से भागता नजर आया और 750 अंक से ज्यादा उछलकर 78,000 के स्तर को पार कर गया. दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 78,164.71 का नया ऑल टाइम हाई लेवल छुआ. Sensex ने 77,529.19 के लेवल पर शुरुआत की थी और अंत में 712.45 अंक की तेजी लेते हुए 78,053.52 के लेवल पर बंद हुआ.

ये है निफ्टी का नया ऑल टाइम हाई
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का निफ्टी इंडेक्स भी तूफानी तेजी के साथ भागा और नया हाई लेवल छू लिया. Nifty-50 मार्केट ओपन होने के साथ सुबह 9.15 बजे पर 23,577.10 के स्तर पर ओपन हुआ और फिर Sensex के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए मार्केट बंद होने से ऐन पहले 200 अंक की उछाल के साथ 23,754.15 का स्तर छू लिया. हालांकि. अंत में ये 183.45 अंक की बढ़त के साथ 23,721.30 के लेवल पर क्लोज हुआ.

बैंकिंग शेयरों का दिखा जलवा
बात करें मंगलवार को बाजार के हीरो रहे 10 शेयरों के बारे में तो इनमें बैंकिंग स्टॉक्स का जलवा देखने को मिला. लार्जकैप कंपनियों में शामिल Axix Bank Share 3.40 फीसदी उछलकर 1269.90 रुपये पर, ICICI Bank Share 2.48 फीसदी की तेजी के साथ 1199.05 रुपये पर और HDFC Bank Share 2.32 फीसदी चढ़कर 1710.90 रुपये पर क्लोज हुआ.

मिडकैप कंपनियों में सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में पहले नंबर पर योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का शेयर (Patanjali Share) 5.01 फीसदी चढ़कर 1529.90 रुपये पर क्लोज हुआ. इसके अलावा Shri Ram Finance Share 3.90 फीसदी, Nam-India Share 3.05 फीसदी उछलक बंद हुआ. वहीं बात करें स्मॉलकैप कंपनियों की, तो इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा तेजी ARE&M Share में आई और ये 19.40 फीसदी उछल गया. इसके अलावा PGIL Share (15.80%), Craftsman Share (13.38%) और GRSE Share 11.14% की जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...