10.9 C
London
Friday, April 3, 2026
HomeUncategorizedModi 3.0 पर मुहर से शेयर बाजार बमबम, 4 जून के नुकसान...

Modi 3.0 पर मुहर से शेयर बाजार बमबम, 4 जून के नुकसान की 3 दिन में हो गई भरपाई!

Published on

नई दिल्ली,

शेयर बाजार ने बीते मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन बड़ी गिरावट देखी थी और सेंसेक्स 6000 अंक तक टूट गया था. इस बीच बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कम हो गया था. लेकिन, महज तीन दिन में शेयर मार्केट ने इसकी भरपाई कर ली है. सेंसेक्स और निफ्टी ने चालू हफ्ते को साल 2024 का वेस्ट वीक बताते हुए कहा है कि शुक्रवार तक मार्केट ने मंगलवार को हुए नुकसान की पूरी भरपाई कर ली है.

Sensex ने तोड़े दिए सारे रिकॉर्ड
शुक्रवार को शेयर बाजार ने भले ही मामूली शुरुआत की हो, लेकिन जैसे-जैसे राजनीतिक गलियारों में गहमा-गहमी बढ़ी, Sensex-Nifty में तेजी भी बढ़ती चली गई. फिर जैसे ही NDA की बैठक में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम के प्रस्ताव पर सभी ने समर्थन दिया और Modi 3.0 पर मुहर लगी, शेयर बाजार ने भी लंबी छलांग लगा दी. बीएसई के सेंसेक्स ने तो अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले और नए ऑल टाइम हाई लेवल पर जा पहुंचा. कारोबार के दौरान Sensex 1650 अंक चढ़कर 76,795 के लेवल को छू गया. वहीं निफ्टी भी 468 अंक की तूफानी तेजी के साथ बंद हुआ. बता दें कि 3 जून को सेंसेक्स ने 76738 का हाई बनाया था.

करीब 424 लाख करोड़ हुआ BSE MCap
Stock Market में बीते तीन कारोबारी दिनों से लगातार तेजी जारी है. बुधवार और गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों की बल्ले-बल्ले रही. इस बीच आई तेजी में उनकी दौलत 7.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई. वहीं इससे पिछले कारोबारी दिन बीएसई के मार्केट कैप में करीब 9 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला था. इसके पहले बीते बुधवार को स्टॉक मार्केट में आई उछाल के चलते सेंसेक्स 2300 अंक चढ़कर बंद हुआ था और निवेशकों की संपत्ति में 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का उछाल आया था. इस हिसाब से देखें तो तीन दिनों में करीब 30 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई है.

शुक्रवार को शेयर बाजार में कारोबार खत्म होने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में शामिल सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप (BSE Market Cap) उछलकर 4,23,49,448 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो बीते 4 जून 2024 को लगभग 394 लाख करोड़ रुपये के आस-पास तक गिर गया था.

चुनावी रिजल्ट वाले दिन आई थी सुनामी
गौरतलब है 4 जून को चुनाव नतीजे आते ही शेयर मार्केट भरभराकर टूटा था. बीते मंगलवार को सुबह 9.15 बजे पर सेंसेक्स 1700 अंक गिरकर, जबकि निफ्टी 600 अंकों का गोता लगाकर ओपन हुआ था. इसके बाद जैसे-जैसे चुनावी नतीजे आने तेज हुए, Stock Market की गिरावट भी तेज होती गई. दोपहर 12 बजे तक तो सेंसेक्स 6000 अंक से ज्यादा बिखर गया था, जबकि निफ्टी में गिरावट बढ़कर 1900 अंक तक पहुंच गई थी.

हालांकि, मार्केट में कारोबार खत्म होते-होते इसमें कुछ रिकवरी देखने को मिली और अंत में Sensex 4389.73 अंक या 5.74 फीसदी गिरकर 72,079.05 पर बंद हुआ और निफ्टी में 1379.40 या 5.93 फीसदी टूटकर 21,884.50 के लेवल पर क्लोज हुआ था. इस गिरावट की वजह से निवेशकों को करीब 30 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.

Latest articles

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

डिजिटल मैपिंग से विकास परियोजनाओं की होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकास परियोजनाओं की...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान को केन्द्र से रिकॉर्ड अनुदान

जयपुर। भजनलाल शर्मा के सक्रिय प्रयासों और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025-26...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...