8.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedसंभल नहीं पाया शेयर बाजार, बड़ी गिरावट के साथ बंद… बिखर गए...

संभल नहीं पाया शेयर बाजार, बड़ी गिरावट के साथ बंद… बिखर गए ये 10 स्टॉक

Published on

नई दिल्ली,

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव की चलते भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट लेकर बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 880 अंक फिसलकर क्लोज हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (NSE Nifty) ने 265 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार खत्म किया. इस गिरावट के बीच ICICI Bank, Reliance से लेकर HDFC Bank तक के शेयर टूटे.

सेंसेक्स-निफ्टी में दिनभर गिरावट
BSE Sensex ने सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को अपने पिछले बंद 80,334.81 की तुलना में फिसलते हुए 78,968 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की थी और दिनभर रेड जोन में ट्रेड करता रहा. हालांकि मार्केट क्लोज होते-होते इसकी गिरावट कुछ कम हुई, फिर भी ये इंडेक्स अंत में 880.34 अंक या 1.10 फीसदी फिसलकर 79,454.47 के स्तर पर बंद हुआ.

सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty ने भी अपने पिछले बंद 24,273.80 के लेवल से फिसलकर 23,935.75 पर कारोबार शुरू किया था और इसने भी पूरे दिन लाल निशान पर ही कारोबार किया. शेयर मार्केट में ट्रेडिंग बंद होने यानी मार्केट क्लोज होने पर निफ्टी 265.80 अंक या 1.10% की गिरावट के साथ 24,008 पर बंद हुआ.

कल भी आई थी बाजार में गिरावट
ये लगातार दूसरा दिन है जब बाजार रेड जोन में बंद हुआ है. इससे पहले बीते कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली उतार-चढ़ाव नजर आया, लेकिन जैसे ही पाकिस्तान में ड्रोन हमलों की खबर आई, तो आखिरी कारोबारी घंटे में सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह टूट गए. BSE का 30 शेयरों वाला Sensex 411.97 अंक की गिरावट लेकर 80,334.81 पर क्लोज हुआ था, तो दूसरी ओर NSE का निफ्टी-50 भी बाजार बंद होने पर 140.60 अंक की गिरावट लेकर 24,273.80 पर बंद हुआ था.

लार्जकैप में ये 10 शेयर फिसले
बाजार में गिरावट के बीच सबसे ज्यादा फिसलने वाले शेयरों की बात करें, तो लार्जकैप कैटेगरी में ICICI Bank Share (3.16%), PowerGrid Share (2.70%), Bajaj Finance Share (2.02%), HDFC Bank Share (1.93%), Reliance Share (1.93%), Bajaj Finserv Share (1.77%), Adani Ports Share (1.73%), M&M Share (1.59%) और Axis Bank Share (1.44%), SunPharma Share (1.23%) की गिरावट के साथ बंद हुआ.

स्मॉलकैप-मिडकैप में ऐसा रहा हाल
बात करें Midcap कैटेगरी में गिरावट वाले शेयरों के बारे में Indian Hotel Share (4.10%), M&M Finance Share (3.75%), Crisisl Share (2.87%), NIACL Share (2.85%), UCO Bank Share (2.60%), RVNL Share (2.35%), Dixon Share (2.34%) और KPI Tech Share (2.25%) फिसलकर बंद हुआ. वहीं स्मॉलकैप शेयरों की लिस्ट में शामिल Muthoot MF (12.39%), Suryodaya Bank (6.35%) और Gensol Share (5%) की गिरावट लेकर बंद हुआ.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...