9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedफिर शेयर बाजार धड़ाम, देखते ही देखते 1.3 लाख करोड़ स्वाहा... ये...

फिर शेयर बाजार धड़ाम, देखते ही देखते 1.3 लाख करोड़ स्वाहा… ये 5 स्टॉक्स बिखरे

Published on

नई दिल्ली,

शेयर बाजार में बुधवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली. बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा टूट गया, तो वहीं निफ्टी में 150 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई. Sensex-Nifty में आई इस शुरुआती गिरावट में कुछ ही मिनटों में शेयर बाजार निवेशकों की 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम स्वाहा हो गई. इस दौरान सबसे ज्यादा गिरावट पीएनबी हाउसिंग के शेयर देखने को मिली.

देखते ही देखते बिखर गया सेंसेक्स
शेयर बाजार  ने बुधवार को गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की. BSE Sensex 323.98 अंक या 0.43 फीसदी की गिरावट लेकर 74,846.47 के लेवल पर ओपन हुआ और देखते ही देखते कुछ ही मिनटों के कारोबार के दौरान 74,529.56 के स्तर तक फिसल गया. खबर लिखे जाने तक सुबह 11.35 बजे पर सेंसेक्स 590.63 अंक या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 74,580 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

निफ्टी ने भी लगाया तगड़ा गोता
Sensex के साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी बाजार खुलते ही धराशायी हो गया. मार्केट ओपन होने पर Nifty 109.10 अंक या 0.48 फीसदी गिरकर 22,779.10 के लेवल पर खुला था. वहीं खबर लिखे जाने तक निफ्टी अपने पिछले बंद 22,888.15 के स्तर से फिसलते हुए लाल निशान पर कारोबार कर रहा था. NIFTY 50 172.30 अंक या 0.75 फीसदी फिसलकर 22,715.85 के लेवल पर पहुंच गया था.

PNB हाउसिंग समेत ये शेयर फिसले
शेयर बाजार में कारोबार शुरू होने पर 974 शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी, जबकि 1387 शेयर ऐसे थे, जो गिरावट के साथ खुले थे. वहीं 97 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था. इस दौरान जिन पांच शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई, उनमें PNB Housing Finance Share सबसे आगे रहा और इसमें 7 फीसदी तक की गिरावट आई. इसके अलावा Hindware Share 7 फीसदी, Ujjivan Small Finance Share 6 फीसदी, IRCTC Share 4.28 फीसदी और ICICI Bank Share 2.11 फीसदी तक टूट गया.

इसके अलावा बाजार में गिरावट के बीच BPCL, M&M, SBI Life Insurance, NTPC और Tata Consumers का शेयर भी टूटकर कारोबार कर रहा था. वहीं इसके विपरीत जिन शेयरों में तेजी देखने को मिली, उनमें Paytm Share 5%, PowerGrid Share 1.15%, SunPharma Share 1.10% चढ़कर कारोबार कर रहे थे.

निवेशकों के 1.3 लाख करोड़ रुपये डूबे
शेयर बाजार में आई इस गिरावट के चलते कुछ ही देर में BSE Market Cap पिछले कारोबारी सत्र के 416.92 लाख करोड़ रुपये से घटकर 415.58 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. इस हिसाब से देखें तो मिनटों में निवेशकों की करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गई. बता दें कि बुधवार को 34 शेयरों ने अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर को छुआ.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...