8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedशेयर बाजार ने बड़ा उलटफेर, पहले गिरावट... फिर अचानक आई तूफानी तेजी,...

शेयर बाजार ने बड़ा उलटफेर, पहले गिरावट… फिर अचानक आई तूफानी तेजी, ये 10 स्टॉक्स भागे

Published on

नई दिल्ली,

शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला. कारोबार की शुरुआत में जहां सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तरह फिसले, तो वहीं बाजार बंद होते-होते बाजी पलट गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex 445 अंकों की बढ़त लेकर 80,000 के पार बंद हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी 142 अंकों की जोरदार उछाल के साथ 24,274 के लेवल पर क्लोज हुआ. बाजार में अचानक आई इस तेजी के चलते जिन शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला, उनमें मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर गौतम अडानी की कंपनी अडानी पोर्ट्स तक के स्टॉक्स शामिल रहे.

लाल निशान पर ओपन हुआ था सेंसेक्स
इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार स्टार्ट होने पर BSE Sensex ने अपने पिछले बंद 79,802.79 के लेवल से गिरावट के साथ 79,743.87 के स्तर पर कारोबार शुरू किया और कुछ ही मिनटों में ये 484.30 अंक फिसलकर 79,318.49 के लेवल पर ट्रेड करता हुआ नजर आया. इसी तरह NSE Nifty ने भी अपने पिछले बंद 24,131.10 के स्तर से मामूली उछाल के साथ 24140 के लेवल पर कारोबार शुरू तो किया, लेकिन खुलने के तुरंत बाद इसने भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिला लिया और 120.75 अंक गिरकर 24,010.35 पर कारोबार करता नजर आया.

लेकिन Share Market में आखिरी कारोबारी घंटे में अचानक ये गिरावट थम गई और सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में कारोबार करते नजर आए. बाजार बंद होने पर Sensex 445.29 अंक की बढ़त लेकर 80,248.08 के लेवल पर क्लोज हुआ, जबकि Nifty ने 142.90 अंकों की तेजी के साथ 24,274 के लेवल पर कारोबार खत्म किया.

ये 10 शेयर सबसे ज्यादा उछले
बात करें, बाजार में तेजी के बीच सबसे ज्यादा उछलने वाले स्टॉक्स के बारे में तो लार्जकैप कंपनियों में शामिल UltraTech Cement Share (3.93%) की तेजी के साथ 11,639.65 रुपये पर बंद हुआ. इसके अलावा, JSW Steel Share 2.47% की तेजी लेकर 990.05 रुपये पर, जबकि Adani Ports Share 2.18% की उछाल के साथ 1215.60 रुपये पर क्लोज हुआ. रिलायंस का शेयर भी अचानक तेज रफ्तार से भागता नजर आया और Reliance Share 1.28% की उछाल के साथ 1309.05 रुपये पर क्लोज हुआ.

अन्य बड़ी कंपनियों की बात करें, तो Tech Mahindra (1.81%), Titan Share (1.73%), Maruti Share (1.60%), M&M Share (1.59%), SunPharma Share (1.49%) और Tata Steel Share (1.28%) की तेजी लेकर बंद हुए.

मिडकैप-स्मॉलकैप में भी तेजी
अगर बात करें, मिडकैप और स्मॉलकैप कैटेगरी की कंपनियों के शेयरों के बारे में, तो Midcap में शामिल डिक्सन शेयर (Dixon Share) 6.01 फीसदी, TorntPower Share 5 फीसदी, Suzlon Share 5 फीसदी, IGL Share 4.81 फीसदी और Godrej Properties Share 4.48 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए. इसके अलावा स्मॉलकैप कंपनियों में Nelco Share 19.06% और Inox Green Share 15.92% की तेजी लेकर क्लोज हुए.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...