30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedट्रक ने मारी स्नेहल राय की कार को टक्कर, गाड़ी के उड़े...

ट्रक ने मारी स्नेहल राय की कार को टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, मगर बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस

Published on

एक्ट्रेस स्नेहल राय के साथ हादसा हो गया। वह पुणे जा रही थीं। तभी उनकी कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि एक बात अच्छी हुई कि ड्राइवर ने जरा भी आपा नहीं खोया। वह उस डायरेक्शन में कार को चलाता गया, जहां से वह एक्ट्रेस को बचा सकता था। इस घटना में किसी को गम्भीर चोट नहीं आई है।

‘ईटाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में किसी को गम्भीर चोट नहीं आई है। उनके ड्राइवर और उन्हें कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि जब एक्ट्रेस उस ट्रक के मालिक के पास मुआवजा लेने के लिए पहुंची तो उसने मना कर दिया। साथ ही धमकी भी दी और अब गायब हो गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में कॉल किया और मौके पर पुलिस पहुंची।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
‘ईटाइम्स’ से बातचीत में स्नेहल राय ने बताया, ‘मैं ये अभी बिल्कुल समझ नहीं पा रही हूं कि मेरे साथ आखिर हुआ क्या है। अचानक से पता नहीं कहां से एक ट्रक ने मेरी कार को टक्कर मार दी। लेकिन मेरे ड्राइवर का शुक्रिया जिन्होंने मेरी जान बचाई। हमने पुलिस स्टेशन को कॉल किया और पुलिस 5-10 मिनट में आ गई। मैं बोरघाट पुलिस स्टेशन के योगेश भोसले सर की शुक्रगुजार हूं। उन्होंने बहुत मदद की। मैं घबरा रही थी कि क्या होगा और उन्होंने हमें ग्लूकोज मुहैया करवाया और जो भी उस वक्त जरूरी था, सब दिया।’

बाल-बाल बचीं स्नेहल राय
स्नेहल ने आगे बताया, ‘मुझे नहीं पता कि लोग क्यों कहते हैं कि पुलिस वक्त पर नहीं आती है। आज के समय में, वो मौके पर आते हैं और हर जरूरी चीज करते हैं।’ एक्ट्रेस ने बताया कि वह FIR रजिस्टर्ड नहीं करवा सकीं क्योंकि ट्रक ड्राइवर भाग गया और उसकी गाड़ी के बारे में कोई डिटेल्स नहीं है। घटना के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया और वहां उनकी मरहम पट्टी हुई।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...