13.4 C
London
Wednesday, June 10, 2026
HomeUncategorizedकरोड़ों कमाने वाले इस शख्स की पत्नी ने तो मलाइका की बोल्डनेस...

करोड़ों कमाने वाले इस शख्स की पत्नी ने तो मलाइका की बोल्डनेस को भी किया फेल

Published on

खैर, ऐसा हो भी क्यों न 34 साल की दिव्या अपने हर लुक से दूसरी हसीनाओं पर भारी जो पड़ती है। 11 साल के एक बच्चे की मां होने के बाद भी उन्होंने खुद को इतना फिट बनाया हुआ है कि उनके आगे यंग एक्ट्रेसेस तो कुछ भी नहीं है। यही तो एक वजह भी है कि खुद को स्लिम-ट्रिम रखने के लिए जब वह इतनी मेहनत करती हैं, तो उसे फ्लॉन्ट किए बगैर वह कैसे रह सकती हैं। ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि दिव्या की इस बार जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें उन्होंने अपनी कर्वी बॉडी का जबरदस्त यूज किया है। एक-एक पोज, उनकी नजाकत और अदा ऐसी है, जिसके आगे मलाइका की बोल्डनेस भी कम है।

अवॉर्ड के लिए चूज किए थे ऐसे कपड़े
दरअसल, दिव्या खोसला कुमार हाल ही में मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का हिस्सा बनी थीं। इस इवेंट के लिए उन्होंने बहुत ही रिस्क-टेकिंग ऑउटफिट कैरी किया था, जिसमें वह इतनी ज्यादा ग्लैमरस-सेंसुअस और सेक्सी लग रही थीं कि उन पर से चाहकर भी नजरें हटाना मुश्किल हो रहा था।

ऐसा इसलिए भी क्योंकि दिव्या को इस तरह के कपड़ों में कम ही देखा जाता है। ऐसे में हर किसी के लिए उनका ये लुक थोड़ा सरप्राइजिंग था। हां, वो बात अलग है कि अपनी सादगी से सभी का दिल जीत लेने वाली दिव्या ने इस बार बोल्डनेस का तड़का भी बढ़िया से लगाया था।

गहरे रंग की पहन डाली ड्रेस
इस इवेंट के बाद दिव्या ने एक फोटोशूट कराया था, जिसकी कुछ फोटोज उन्होंने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। शेयर्ड की गई तस्वीरों में वह हर बार की तरह बेहद हसीन नजर आ रही थीं, जिनमें उनका कॉन्फिडेंस लेवल भी एकदम तगड़ा था।

अदाकारा ने इस दौरान रोजवुड कलर का गाउन पहना था, जिसका ड्रामैटिक पैटर्न उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा था। यह एक तरह का फिगर-हगिंग ऑउटफिट था, जिसे पूरी तरह ट्यूल फैब्रिक से बनाया गया था। ऑउटफिट में एसिमिट्रिक हेम जोड़ी गई थी, जिसके लिए इसे मल्टीपल लेयर्स में डिज़ाइन किया था। ऑउटफिट का फ्लैरिंग पैटर्न ऐसा था, जिसने पूरे रनवे पर कब्जा कर लिया था।

स्लिट डिजाइन और बोल्ड नेकलाइन
दिव्या ने अपने लिए जो ऑउटफिट पिक किया था, उसमें वन शोल्डर नेकलाइन दी गई थी, जिसके साथ आसपास के फोकस पॉइंट बनाते हुए फस फ्री लुक में रखा था। ड्रेस में टीजिंग इफेक्ट क्रिएट करने के लिए इसके फ्रंट में स्लिट दी गई थी, जो नी-हाई थी। वहीं अपर पोर्शन की बात की जाए, तो इसे टाइट फिट रखा था जबकि लोअर लाइन में अच्छा खासा ग्रेस था।

ये छोटी-छोटी डिटेल्स ऐसी थीं, जो अदाकारा के लुक में बोल्डनेस का तड़का तो लगा ही रही थीं बल्कि इसमें उन्हें अपनी स्मूथ लेग्स भी फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता था। वहीं बस्ट पोर्शन पर मैचिंग के फैब्रिक से फ्लोरल मोटिफ्स बने थे, जो उन्हें एकदम प्रिंसेस लुक दे रहे थे।

नहीं छोड़ी जरा सी भी कमी
वैसे तो दिव्या हमेशा ही अपनी खूबसूरती से लोगों को सरप्राइज कर देती हैं। लेकिन इस अटायर को उन्होंने जिस तरह से कैरी किया था, वह उनके लुक को टू हॉट टू हैंडल बना रहा था। दरअसल, उन्होंने अपनी ग्लोइंग स्किन को फ्लॉन्ट करने के लिए फ्लॉलेस मेकअप किया था, जिसके साथ उन्होंने अपनी आईज को रिफाइंड लुक दिया था।

वहीं अपनी आईलिड पर पिंक शैडो लगाया था, जिसके साथ ब्लैक लाइनर देखा जा सकता था। बालों को अदाकारा ने साइड पार्टेड करते हुए वेवी लुक में स्टाइल किया था, जिसकी वजह से उनके गोरे लंबे हाथ हाइलाइट हो रहे थे। वहीं पैरों में उन्होंने सिल्वर स्टड्स हील्स पहनी थीं, जोकि पूरे लुक की रॉयल्टी बढ़ाती दिखीं।

 

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...