11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedठेंगे पर दुनिया! विदेशियों को पल्‍ले नहीं पड़ रहे भारतीय बाजार, मार्क...

ठेंगे पर दुनिया! विदेशियों को पल्‍ले नहीं पड़ रहे भारतीय बाजार, मार्क मोबियस ने समझाया क्‍यों?

Published on

नई दिल्‍ली:

भारतीय बाजार को विदेशी निवेशक नहीं बल्कि घरेलू निवेशक चलाते हैं। दिग्‍गज अमेरिकी निवेशक मार्क मोबियस ने यह बात कही है। मोबियस इमर्जिंग अपॉर्चुनिटीज फंड के प्रमुख ने कहा कि S&P 500 में तेजी के साथ दुनियाभर के बाजारों, खासकर भारत में तेजी बनी रहेगी। भारत में निवेश करना जटिल है। टैक्स के नियम भी उलझाऊ हैं। रिलायंस और वेदांता जैसे लार्ज-कैप शेयर अच्छे दिख रहे हैं। मोबियस का मानना है कि आईटी हार्डवेयर भारत में विकास का अगला क्षेत्र होगा। लंबी अवधि का बुल मार्केट कायम है। भारत में निवेश बना रहेगा।

मार्क मोबियस ने हाल ही में ईटी नाउ के साथ भारतीय शेयर बाजार और वैश्विक बाजारों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की विकास गाथा की असली ताकत घरेलू संस्थागत निवेशक हैं, न कि विदेशी निवेशक। उनका मानना है कि बाजार में गिरावट के बावजूद भारतीय शेयरों में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिये निवेश और घरेलू निवेश बना रहेगा।

भारतीय र‍िजर्व बैंक की मंशा पर कही यह बात
मोबियस ने आगे कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में बैंकों से अधिक जमा आकर्षित करने का आह्वान किया है। इसका एक कारण यह हो सकता है कि बहुत से खुदरा निवेशक शेयर बाजार में पैसा लगा रहे हैं। RBI चाहता है कि वे अपना कुछ पैसा बैंकों में रखें। हालांकि, मोबियस का मानना है कि यह एक अल्पकालिक नजरिया है। वह मानते हैं कि जब तक S&P 500 इंडेक्स में तेजी बनी रहेगी तब तक दुनियाभर के ज्‍यादातर देशों, खासकर भारत में बुल मार्केट बना रहेगा।

द‍िग्‍गज न‍िवेशक के मुताबिक, विदेशी निवेशकों को भारत में निवेश के प्रति पूरी तरह आश्वस्त नहीं होने का एक कारण यह है कि भारत में निवेश करना काफी जटिल है। अमेरिका में निवेशक इंडेक्स फंड के जरिये आसानी से निवेश कर सकते हैं। लेकिन, भारत में ऐसा नहीं है। यहां तक कि बड़े संस्थागत निवेशकों को भी भारत में पैसा लगाने में कई तरह की नौकरशाही का सामना करना पड़ता है।

निवेश करते समय टैक्स कैलकुलेशन बड़ा मुद्दा
मार्क मोबियस ने आगे कहा कि भारत में निवेश करते समय टैक्स की गणना एक बड़ा मुद्दा है, खासकर विदेशी निवेशकों के लिए। यह एक ऐसी चीज है जिसे केंद्र सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए और उस पर ध्यान देना चाहिए।

मोबियस ने यह भी कहा कि रिलायंस और वेदांता जैसे लार्ज-कैप शेयर अच्छे दिख रहे हैं क्योंकि वे भारत में अपार विकास से लाभान्वित होंगे। उनका मानना है कि आईटी हार्डवेयर भारत में विकास का अगला बड़ा क्षेत्र होगा। भारत में सॉफ्टवेयर पहले से ही अच्छी तरह से विकसित है। लेकिन, हार्डवेयर में अभी बहुत संभावनाएं हैं। मोबियस का मानना है कि लंबी अवधि का बुल मार्केट बरकरार है। वैश्विक स्तर पर अच्छी कंपनियों के शेयरों में निवेश करते रहना महत्वपूर्ण है।

मोबियस ने कहा कि भारतीय शेयरों में निवेश का प्रवाह जारी रहेगा। कारण है कि विदेशी निवेशक भारत में निवेश करने में अधिक सहज होते जा रहे हैं। अगर भारत में फंड लाने की प्रक्रिया को आसान बनाया जाए तो भारतीय बाजार और बेहतर प्रदर्शन करेगा।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...