9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedकदमों में AI की दुनिया! Steve Jobs को जो करने में लग...

कदमों में AI की दुनिया! Steve Jobs को जो करने में लग गए 12 साल, Sam Altman ने 5 दिन में कर दिया

Published on

नई दिल्ली,

AI की दुनिया में Sam Altman से बड़ा नाम शायद इस वक्त नहीं है. तभी तो एक शख्स के सपोर्ट में कर्मचारी से लेकर इन्वेस्टर तक खड़े हैं. ChatGPT को दुनिया के सामने लाने वाली टीम के मुखिया Sam Altman पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं. चर्चा उन्हें CEO पद से हटाए जाने से लेकर CEO बनाए जाने तक की है.

17 नवंबर, दिन शुक्रवार… सैम ऑल्टमैन को OpenAI से बाहर कर दिया जाता है. किसी कंपनी से फाउंडर या CEO का बाहर होना कोई नई बात नहीं है. Apple से भी उसके फाउंडर यानी Steve Jobs को बाहर कर दिया गया था. नया है तो सैम ऑल्टमैन की वापसी. स्टीव जॉब्स भी ऐपल में वापस आए थे, लेकिन उन्हें इस वापसी के लिए अलग कंपनी बनानी पड़ी.

ऐपल में वापस करते-करते स्टीव जॉब्स को लगभग 12 साल लग गए. सैम ऑल्टमैन महज 5 दिन में वापस आ गए हैं. वापसी भी ऐसी कि पूरा बोर्ड ही बदलकर रख दिया. ऑल्टमैन की वापस एक नई कहानी है, जो बहुत कम देखने को मिलती है. कम से कम कॉर्पोरेट सेक्टर में तो ऐसा ही है.

कर्मचारी और इन्वेस्टर्स ने दिखाया विरोध
सैम ऑल्टमैन को OpenAI के बोर्ड ने शुक्रवार को कंपनी से बाहर किया. उन्हें Google Meet पर CEO पद से हटाए जाने की जानकारी दी. इसके बाद कंपनी के प्रेसिडेंट Gerg Brockman ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया. ब्रॉकमैन कंपनी के बोर्ड मेंबर के साथ-साथ OpenAI के प्रेसिडेंट भी थे.

हालांकि, सैम ऑल्टमैन को जब CEO पद से हटाया गया, तो उस मीटिंग में ब्रॉकमैन नहीं थे. उन्हें भी उस वक्त बोर्ड से हटा दिया गया था, लेकिन कंपनी ने उन्हें बतौर प्रेसिडेंट काम करने के लिए कहा था.रिपोर्ट्स की मानें तो सिर्फ ब्रॉकमैन ही नहीं कई दूसरे कर्मचारी भी OpenAI में अपने इस्तीफे की पेशकश कर चुके थे, जिसकी वजह से कंपनी के ऊपर काफी ज्यादा दबाव था. यहां तक की इन्वेस्टर्स भी यही चाहते थे कि OpenAI को सैम ऑल्टमैन ही लीड करें.

क्यों हटाया था सैम ऑल्टमैन को?
सैम ऑल्टमैन को CEO पद से हटाए जाने के बाद OpenAI ने एक ब्लॉग जारी किया था. बोर्ड ने कहा था कि उन्होंने रिव्यू के बाद ये फैसला लिया. बोर्ड ने लिखा, ‘सैम ऑल्टमैन को हटाने का फैसला काफी विचार विमर्श के बाद लिया गया है. रिव्यू में बोर्ड ने पाया कि सैम अपनी बातचीत को लेकर क्लियर नहीं थे, जिससे बोर्ड को जिम्मेदारियों के निर्वहन में परेशानी हो रही.’

सैम ऑल्टमैन से ChatGPT का क्यों उठ गया भरोसा?
बोर्ड ने लिखा कि उन्हें ऑल्टमैन की काबिलियत पर अब भरोसा नहीं है, इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ रहा है. इसके बाद मीरा मुराती को OpenAI का अंतरिम CEO बनाया गया. सोमवार को OpenAI के नए CEO Emmett Shear का ऐलान हुआ.

हालांकि, बुधवार को ये बाजी पूरी तरह से पलट गई. OpenAI ने ट्वीट करके जानकारी दी कि सैम ऑल्टमैन की वापसी का फैसला लिया गया है. इसके लिए एक नए बोर्ड के साथ एग्रीमेंट हुआ है, जिसमें Bret Taylor (Chair), Larry Summers और Adam D’Angelo शामिल हैं.
ऑल्टमैन ने 5 दिन में वो किया, जिसमें Steve Jobs को 12 साल लग गए थे

Steve Jobs के बारे में अगर आपने सुना और पढ़ा होगा, तो ऐपल से उनके बाहर होने की जानकारी भी होगी. साल 1985 में स्टीव जॉब्स ऐपल से बाहर हो गए. लंबे समय तक बोर्ड और उस वक्त ऐपल के CEO John Sculley से लड़ने के बाद स्टीव कंपनी से अलग हो गए. इसके बाद उन्होंने NeXT नाम की एक कंपनी बनाई, जो कम्प्यूटर प्लेटफॉर्म डेवलप करती थी.

साल 1997 में स्टीव जॉब्स की वापसी ऐपल में हुई. ऐपल ने NeXT का अधिग्रहण किया और इसके साथ ही ऐपल की कमान स्टीव जॉब्स के हाथ में आ गई. इसके बाद ऐपल की कहानी iPhone की लॉन्चिंग के साथ ही बदल गई. स्टीव जॉब्स को जो करने में 12 साल लगे सैम ऑल्टमैन में ये काम सिर्फ 5 दिन में कर दिया.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...