13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedतब चीन का जिक्र तीन बार होता था, भारत का सिर्फ एक...नारायण...

तब चीन का जिक्र तीन बार होता था, भारत का सिर्फ एक…नारायण मूर्ति ने सुनाया 2008 का वो किस्सा

Published on

नई दिल्ली

आईटी कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति शुक्रवार को अहमदाबाद में भारतीय प्रबंधन संस्थान में थे। वे यहां युवा उद्यमियों और छात्रों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने साल 2008 का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि वो साल 2008 से लेकर साल 2012 के बीच लंदन में एचएसबीसी के बोर्ड में हुआ करते थे। इस दौरान उन्होंने एक चीज देखी थी। ये वो समय था जब चीन का जिक्र दो से तीन बार हुआ करता था। वहीं भारत का नाम सिर्फ एक बार लिया जाता था। वो बताते हैं कि जब साल 2012 में उन्होंने एचएसबीसी छोड़ा था उस समय बैठकों में भारत का जिक्र शायद ही होता था। वहीं चीन की बात करें तो चीन का नाम 30 बार तक लिया जाता था।

चीन ने भारत को छोड़ा पीछे
इंफोसिस के को-फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति ने कहा कि चीन ने महज 44 सालों में भारत को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा दुर्भाग्य से उन्हें नहीं मालूम कि बाद के सालों में भारत के साथ क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह एक असाधारण शख़्स थे और मेरे मन में उनके लिए बड़ी इज्जत थी, लेकिन फिर भी भारत का विकास यूपीए के दौर में अवरुद्ध हो गया। ये वो समय था जब फ़ैसले नहीं लिए जा रहे थे और हर काम में देरी हो रही थी।” भारत इस दौरान लगातार चीन से पिछड़ता चला गया। उन्होंने कहा कि अब इसलिए उन्हें लगता कि ये आपकी पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि लोग भारत का नाम हर उस जगह पर लें जहां वे दूसरे देशों का जिक्र करते हैं, ख़ासकर चीन के बारे में।

आज भारत के लिए है सम्मान की भावना
इंफोसिस के पूर्व चेयरमैन ने कहा कि एक वक़्त था कि जब पश्चिमी देशों के लोग भारत की तरफ़ देखा करते थे लेकिन आज उनके मन में हमारे लिए इज्जत की भावना है। भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

एनडीए सरकार की योजनाओं से भारत की बढ़ी साख
उन्होंने कहा, “मनमोहन सिंह जब वित्त मंत्री थे और साल 1991 में आर्थिक सुधारों की शुरुआत हुई और मौजूदा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने मेक इन इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया जैसी योजनाएं शुरूं की, इनसे भारत की साख बढ़ी है।” उन्होंने कहा कि “जब मैं आपकी उम्र का था तो उस वक़्त कोई जिम्मेदारी नहीं थी क्योंकि न तो कोई मुझसे कुछ उम्मीद रखता था और न ही भारत से, लेकिन आज ये उम्मीद की जा रही है कि आप देश को आगे ले जाएंगे। मुझे लगता है कि आप लोग भारत को चीन का एक योग्य प्रतिस्पर्धी बना सकते हैं।”

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...