17 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedपैसे की कोई कमी नहीं, बेफिक्र रहें निवेशक... झटकों के बाद भी...

पैसे की कोई कमी नहीं, बेफिक्र रहें निवेशक… झटकों के बाद भी फुल कॉन्फिडेंस में हैं अडानी

Published on

नयी दिल्ली

हिंडनबर्ग के हमलों से घिरे गौतम अडानी अब अपनी कंपनी को संभालने में जुट गए हैं। मंगलवार को गौतम अडानी ने अडानी एंटरप्राइजेज के तिमाही नतीजे सामने आने के बाद निवेशकों को भरोसा दिलाने की कोशिश की और कहा कि अडानी के शेयरों में जारी गिरावट अस्थाई है। कंपनी की नींव मजबूत है और हम ग्रोथ पर फोकस कर रहे हैं। अब अडानी समूह ने एक बार फिर से निवेशकों का भरोसा जीतने की कोशिश की है। अडानी समूह ने निवेशकों से कहा है कि हमारे पास पैसों की कोई कमी नहीं है। कर्ज चुकाने के लिए हमारे पास पर्याप्त फंड है। उन्होंने कहा कि हम ग्रोथ पर फोकस कर रहे हैं।

निवेशकों को दिलाया भरोसा
अडानी समूह ने बुधवार को निवेशकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उसका बही-खाता ‘बहुत अच्छी’ स्थिति में है और उसकी नजर कारोबार वृद्धि की रफ्तार कायम रखने पर टिकी हुई है। अमेरिकी निवेश शोध फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह पर शेयरों के दाम गलत तरीके से बढ़ाने का आरोप लगाए जाने के बाद से समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे निवेशकों के हितों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

कंपनी की स्थिति मजबूत, पैसों की कोई कमी नहीं
अडानी समूह के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) जुगशिंदर सिंह ने तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद एक निवेशक चर्चा में कहा कि समूह अपने आंतरिक नियंत्रण, अनुपालन और कंपनी संचालन को लेकर आश्वस्त है। समूह ने अपनी कंपनियों के वित्तीय ब्योरे का सारांश भी अलग से जारी कर यह बताने की कोशिश की कि उसके पास समुचित नकदी है और वह अपने कर्जों को चुकाने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि हमारा बही-खाता बहुत अच्छी स्थिति में है। हमारे पास उद्योग की अग्रणी विकास क्षमता, मजबूत कंपनी संचालन, सुरक्षित संपत्तियां एवं सशक्त नकद प्रवाह है। मौजूदा बाजार के स्थिर होते ही हम अपनी पूंजी बाजार रणनीति की समीक्षा करेंगे लेकिन इस तरह का कारोबार देने की क्षमता को लेकर आश्वस्त हैं जो शेयरधारकों को तगड़ा रिटर्न दे सकें।

गौतम अडानी की अगुवाई वाला यह समूह 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से ही लगातार दबाव में है। हालांकि, समूह ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को झूठ बताते हुए उन्हें खारिज कर दिया लेकिन निवेशकों का भरोसा इससे प्रभावित हुआ है। पिछले तीन सप्ताह में समूह की कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन 125 अरब डॉलर तक गिर चुका है। इस संदर्भ में सिंह ने कहा कि हमारा ध्यान बाजार के इस उतार-चढ़ाव भरे माहौल में अपना कारोबारी रफ्तार जारी रखने पर केंद्रित हैं। हमें अपने आंतरिक नियंत्रण, नियम अनुपालन और कंपनी संचालन को लेकर भरोसा है।अडाणी समूह पर सितंबर, 2022 की तिमाही के अंत में 2.26 लाख करोड़ रुपये का कुल कर्ज था जबकि उसके पास 31,646 करोड़ रुपये की नकदी थी। सीएफओ ने कहा कि समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयरधारकों को मूल्य दिलाने के लिए अनुशासित तरीके से पूंजी लगाने का 25 वर्षों का इतिहास रहा है और इस अवधि में समूह की कंपनियां कई क्षेत्रों में अगुवा बनकर उभरी हैं।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...