8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedइस राज्य में पड़ सकता है शराब का टोटा, तीन कंपनियों ने...

इस राज्य में पड़ सकता है शराब का टोटा, तीन कंपनियों ने सरकार से मांगे 40,03,37,79,561 रुपये

Published on

नई दिल्ली

तेलंगाना में शराब का टोटा हो सकता है। इसकी वजह यह है कि तीन बड़ी शराब कंपनियों ने तेलंगाना सरकार से 46.6 करोड़ डॉलर यानी करीब 40,03,37,79,561 रुपये की मांग की है। इनमें डियाजियो, पर्नो रिका और कार्ल्सबर्ग शामिल हैं। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। तेलंगाना उन राज्यों में शामिल है जहां शराब की सबसे ज्यादा खपत होती है। लेकिन किंगफिशर ने पहले ही वहां बीयर की सप्लाई सस्पेंड कर दी है। राज्य में बीयर की कुल सप्लाई में इस कंपनी की 70% हिस्सेदारी है। भारत वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया का आठवां बड़ा शराब बाजार है। पिछले साल यहां अल्कोहल मार्केट का रेवेन्यू करीब 45 अरब डॉलर रहा था। अलग-अलग राज्यों में शराब पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी अलग-अलग है।

किंगफिशर बीयर बनाने वाली कंपनी यूनाइटेड ब्रुअरीज का कहना है कि तेलंगाना सरकार ने 2019-20 से शराब की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की है। साथ ही उसे पेमेंट मिलने में भी देरी हो रही है। इससे कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। तेलंगाना भारत का सबसे बड़ा बीयर मार्केट है। तेलंगाना में केवल सरकारी डिपो से ही शराब की सप्लाई हो सकती है। डिपो फिर इसे रिटेलर्स को बेचते हैं। यही कारण है कि कंपनियों को पेमेंट के लिए राज्य सरकार पर निर्भर रहना पड़ता है। अल्कोहल इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि तेलंगाना सरकार पर बीयर और व्हिस्की कंपनियों का 40 अरब रुपये बकाया है।

बुधवार को तेलंगाना के मंत्री जे कृष्णा राव ने कहा कि यूनाइटेड ब्रुअरीज कीमत बढ़ाने के लिए दबाव डालना चाहती है और इसलिए उसे बीयर की सप्लाई रोकने की रणनीति अपनाई है। राव ने कहा कि राज्य पर कंपनी के 6.6 अरब रुपये बकाया है लेकिन उन्होंने भुगतान में देरी की वजह नहीं बताई। उन्होंने बाकी कंपनियों के बकाये के बारे में भी नहीं बताया। लेकिन सूत्रों के मुताबिक कार्ल्सबर्ग का करीब 40 करोड़ रुपये और AB InBev का 1.5 अरब रुपये बकाया है।

सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार पर व्हिस्की और स्कॉच बनाने वाली कंपनियों का बकाया और भी ज्यादा है। पर्नो रिका ने 15 अरब रुपये की मांग की है जबकि डियाजियो के करीब 10 अरब रुपये बकाया हैं। हालांकि इनमें से किसी भी कंपनी ने टिप्पणी नहीं की। साथ ही राज्य सरकार के अधिकारियों ने भी कोई कमेंट नहीं किया। शराब कंपनियों से जुड़ी संस्थाओं का कहना है कि समय पर पेमेंट नहीं होने से कंपनियों को काफी मुश्किल हो रही है। Heineken की कंपनी यूनाइटेड ब्रुअरीज की 2023-24 में सेल 183 अरब रुपये रही। Elara Capital का कहना है कि कंपनी की सालाना बिक्री में तेलंगाना की हिस्सेदारी 15% से 20% है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...