17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedसलमान खान की हत्या के लिए नाबालिगों के इस्तेमाल का था खौफनाक...

सलमान खान की हत्या के लिए नाबालिगों के इस्तेमाल का था खौफनाक प्लान, मुंबई पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

Published on

मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या के लिए लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह कथित तौर पर नाबालिगों के इस्तेमाल पर विचार कर रहा था। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी। नवी मुंबई पुलिस ने अपनी जांच के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य अजय कश्यप और एक अन्य आरोपी के बीच वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का खुलासा करते हुए अभिनेता की हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया। बातचीत के अनुसार, आधुनिक हथियार चलाने में प्रशिक्षित ‘शार्पशूटर’ कनाडा रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के आदेश पर मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, रायगढ़ और गुजरात में मौजूद थे।

नाबालिगों के इस्तेमाल का बनाया था प्लान
मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने एफआईआर का हवाला देते हुए बताया कि शार्पशूटर अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा को गोल्डी बराड़ ने हमला करने और इस काम के लिए 18 साल से कम उम्र के नाबालिगों का इस्तेमाल इस्तेमाल करने का निर्देश दिया था। एफआईआर के अनुसार, जॉन नाम के एक व्यक्ति को कथित तौर पर इस काम के लिए वाहन उपलब्ध कराने का जिम्मा दिया गया था।

हमले के बाद श्रीलंका जाने का था प्लान
अधिकारियों ने कहा कि हमले के बाद गिरोह के सदस्यों को कन्याकुमारी में फिर से इकट्ठा होना था और फिर समुद्री रूट से श्रीलंका जाना था। उन्होंने बताया कि वहां से उन्हें दूसरे देशों में भेजने की व्यवस्था की गई थी, जिसमें कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने उनकी यात्रा का प्रबंध किया था।

सलमान खान की हत्या की साजिश में पनवेल थाने में केस
सलमान खान की हत्या की साजिश के बारे में विशेष जानकारी मिलने के बाद 24 अप्रैल को पनवेल टाउन थाने में 17 आरोपियों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...